विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amla Navami 2022 Upay: आंवला नवमी पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी पैसों की कमी

By Shivani SinghEdited By:
Published: Mon, 31 Oct 2022 03:25 PM (IST)Updated: Wed, 02 Nov 2022 07:30 AM (IST)

Amla Navami 2022 Upay आंवला नवमी के दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु के ...और पढ़ें

Amla Navami 2022 Upay: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आंवला नवमी पर करें ये उपाय
Amla Navami 2022 Upay: भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए आंवला नवमी पर करें ये उपाय

नई दिल्ली, Amla Navami 2022 Upay: आज आंवला नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवला के पेड़ की पूजा करने का विधान है।  पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी यानी आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने के साथ-साथ कुछ उपाय कर सकते हैं। इन उपायों को करने से घर में सुख-शांति रहेगी और हर रुके हुए काम सुचारू रूप से होने लगेंगे। आइए जानते हैं कि आंवला नवमी के दिन कौन से उपायों को करना होगा शुभ।

आंवले नवमी पर करें ये खास उपाय

आंवले के पेड़ की करें पूजा

अक्षय नवमी के दिन आंवला के पेड़ की विधिवत पूजा करें। माना जाता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए साथ ही जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर जड़ में चढ़ाएं।

पेड़ के नीचे करें भोजन

शास्त्रों के अनुसार, आंवला के पेड़ के नीचे खाना बनाने के साथ परिवार संग भोजन करना चाहिए। ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि अगर खाने में आंवले की पत्तियां गिर जाए, तो भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान विष्णु को चढ़ाएं आंवला

आंवला नवमी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उन्हें आंवला का फल भी चढ़ाएं। ऐसा करने से श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करें दान

आंवला नवमी के दिन दान पुण्य का काफी अधिक महत्व है। इस दिन जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को अपने यथार्थ के हिसाब से अनाज, वस्त्र आदि का दान जरूर करें। ऐसा करने से सुख-संपत्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

आंवले का करें सेवन

आंवला नवमी के दिन आंवला का सेवन करना काफी लाभकारी होगा। इस दिन आंवले का सेवन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।