विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की रात घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, पूरे साल नहीं होगी धन की कमी

Published: Mon, 28 Apr 2025 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 28 Apr 2025 02:30 PM (IST)

अक्षय तृतीया का पर्व बहुत मंगलकारी माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) ...और पढ़ें

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की रात करें ये सरल उपाय।
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया की रात करें ये सरल उपाय।

HighLights

  1. अक्षय तृतीया का पर्व बहुत मंगलकारी माना जाता है।
  2. यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
  3. इस दिन किए गए दान, जप और पूजन का विशेष महत्व है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। यह पर्व वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) 30 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन किए गए दान, जप और पूजन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाने से पूरे साल घर में धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, आइए उन स्थानों के नाम जानते हैं।

मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार वह स्थान है, जहां से सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है। अक्षय तृतीया की रात मुख्य द्वार के दोनों ओर घी या तेल का दीपक जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पूजा घर

घर का पूजा घर सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इस स्थान पर देवी-देवताओं का वास होता है। अक्षय तृतीया की रात पूजा घर में घी का दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है और देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से धन-धान्य में वृद्धि होती है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से घर में बरकत आती है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। तुलसी की पूजा करने से घर में शांति और समृद्धि बनी रहती है।

रसोई घर

रसोई घर अन्नपूर्णा देवी का स्थान माना जाता है। अक्षय तृतीया की रात रसोई घर में एक छोटा सा दीपक जलाने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती और मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है। यह दीपक घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

तिजोरी या धन रखने का स्थान

जहां आप अपनी तिजोरी या धन रखते हैं, उस स्थान पर अक्षय तृतीया की रात एक दीपक जलाएं। यह बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से पूरे साल धन की कमी नहीं होती है। साथ ही आय के नए स्रोत खुलते हैं।

आंगन या छत

अगर आपके घर में आंगन या खुली छत है, तो वहां भी अक्षय तृतीया की रात एक दीपक जलाएं। यह दीपक पितरों को समर्पित होता है और माना जाता है कि इससे उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya 2025: 29 या 30 अप्रैल कब है अक्षय तृतीया? जानिए भोग, पूजा मुहूर्त और पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।