विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Spiritual Baby Names: अकाय और वामिका का मतलब है बहुत ही खास, जानिए इनका अर्थ और महत्व

Published: Wed, 21 Feb 2024 05:43 PM (IST)

15 फरवरी 2024 को क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ ...और पढ़ें

Spiritual Baby Names अकाय और वामिका नाम का अर्थ।
Spiritual Baby Names अकाय और वामिका नाम का अर्थ।

HighLights

  1. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर आया एक नन्हा मेहमान।
  2. बेटे अकाय और बेटी वामिक के नाम का है खास अर्थ।
  3. आप भी अपने बच्चे के लिए चुन सकते हैं ऐसे ही आध्यात्मिक नाम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Akaay Name Meaning: हर व्यक्ति का नाम आगे चलकर उसकी पहचान बन जाता है। इसलिए व्यक्ति का नाम रखते समय बहुत-सी चीजों का ध्यान रखना चाहिए। सनातन धर्म में बच्चों का आध्यात्मिक नाम रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। आजकल इसका चलन भी बढ़ गया है। आम लोगों से लेकर जानी-मानी शख्सियत भी अपने बच्चों के लिए धार्मिक नामों का चुनाव करने लगे हैं। इसका सटीक उदाहरण हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बच्चों के नाम।

अकाय का अर्थ

अकाय का शाब्दिक अर्थ है जिसकी कोई काया यानी शरीर न हो अर्थात जो 'निराकार' हो। इस अर्थ में यह शब्द भगवान शिव को दर्शाता है, क्योंकि सनातन मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव को भी निराकार माना गया है। वहीं, अकाय का अर्थ तुर्की भाषा में भी बहुत खास है। तुर्की भाषा में अकाय का अर्थ होता है - चमकता हुआ चांद या फिर पूर्णिमा का चंद्रमा।  

वामिका  

विराट और अनुष्का की बेटी का नाम वामिका है, वह भी आध्यात्मिक महत्व रखता है। वामिका देवी दुर्गा को कहा जाता है। देवी दुर्गा का एक विशेषण भी है। इस नाम का अर्थ भगवान शिव और पार्वती का मिलाजुला स्वरूप भी है।

बेटे के लिए धार्मिक नाम

विभु - यह एक यूनिक नाम होने के साथ-साथ बहुत प्यारा नाम भी है। इस नाम का इस्तेमाल दुनिया के संरक्षक भगवान विष्णु के लिए किया जाता है। साथ ही यह नाम ताकत का भी प्रतीक है।

अद्वय - संस्कृत में इस नाम का अर्थ है - आत्मा और ईश्वर का मिलन। ऐसे में आप अपने लाडले बेटे के लिए यह आध्यात्मिक नाम चुन सकते हैं।

बेटी के लिए धार्मिक नाम

द्विता - द्विता एक संस्कृत नाम है जिसका अर्थ होता है 'दो रूपों में विद्यमान'। इस नाम का एक गहरा आध्यात्मिक अर्थ है। यह नाम जीवन के द्वंद्व को दर्शाता है।

ईश्‍वा - यह नाम यूनिक होने के साथ-साथ बहुत खास भी है। इसका अर्थ होता है आध्यात्मिक शिक्षक। ऐसे में आप अपनी बेटी के लिए ईश्‍वा नाम चुन सकते हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'