Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ahoi Ashtami 2021 Wishes: अहोई का ये प्यारा त्योहार,जीवन में लाए खुशियां अपार...भेजें ऐसे शुभकामना संदेश

    By Jeetesh KumarEdited By:
    Updated: Thu, 28 Oct 2021 11:29 AM (IST)

    Ahoi Ashtami 2021 Wishes संतान की दीर्ध आयु और उनके जीवन की मंगलकामना के लिए आज माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं। आप भी आज के दिन अहोई अष्टमी के शुभकामना संदेश भेजकर अहोई माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है....

    Hero Image
    Ahoi Ashtami 2021 Wishes: अहोई का ये प्यारा त्योहार,जीवन में लाए खुशियां अपार...भेजें ऐसे शुभकामना संदेश

    Ahoi Ashtami 2021 Wishes: संतान की दीर्ध आयु और उनके जीवन की मंगलकामना के लिए आज माताएं अहोई अष्टमी का व्रत रख रही हैं। आज के दिन माताएं पूरे दिन व्रत रख कर शाम के समय तारे देख कर व्रत का पारण करती हैं। अहोई अष्टमी का व्रत दीपावली के एक सप्ताह पहले पड़ता है। इस दिन अहोई माता का व्रत पूजन कर बच्चों की दीर्घ आयु की कामना की जाती है। माताएं बच्चों की मंगलकामना के लिए अहोई धारण करती हैं जिसे दीवाली के दिन उतारा जाता है। बच्चे भी इस दिन माताओं को उपहार देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। आप भी आज के दिन अहोई अष्टमी के शुभकामना संदेश भेजकर अहोई माता का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1-अहोई-अष्टमी, दिन है कितना खास,

    जिसमें पुत्रों के लिए, होते हैं उपवास,

    चन्दन की खुशबू रेशम का हार,

    सावन की सुगंध बारिश की फुहार,

    राधा की उम्मीद कन्हैया का प्यार,

    मुबारक हो आपको अहोई अष्टमी का त्योहार.

    Happy Ahoi Ashtami 2021

    2- अहोई का ये प्यारा त्योहार,

    जीवन में लाए खुशियां अपार,

    मां अहोई करे आपके घर सुख की बरसात

    शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

    शुभ अहोई अष्टमी 2021!

    3-जितने भी है जहां पर, उन्हीं के लाल हैं सारे,

    उनके ही इशारों पर चलते, ये चांद और सितारे।

    हैप्पी अहोई अष्टमी।।

    4-अहोई माता के दरबार में हम सब आ गए हैं,

    माता की दया से हम सब में प्यार है,

    माता की कृपा हम सब पर बारिश की तरह बरसे,

    जीवन में कोई किसी चीज के लिए न तरसे।

    अहोई अष्टमी की शुभकामनाएं !

    5-सबसे पहले माता की पूजा,

    सब कुछ उसके बाद,

    यही दुआ है हम सब की,

    माता का सदा बरसे आशीर्वाद।

    हैप्पी अहोई अष्टमी 2021..

    6-मां अहोई का व्रत है आज

    एक एक तारा देखूं आज

    अर्ज़ दिया मेने आपको

    आज कर दो अब जीवन साकार

    जय माँ अहोई....

    Happy Ahoi Ashtami 2021

    डिस्क्लेमर

    ''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''