शिप्रा में प्रवाहित होगा गंगा का जल
ये संत भगवान महाकाल का गंगा से जलाभिषेक करने के साथ-साथ शिप्रा में भी गंगा जल प्रवाहित करवाएंगे।
उज्जैन। सिंहस्थ में जैन संतों का भी शिविर लगा है। ये संत भगवान महाकाल का गंगा से जलाभिषेक करने के साथ-साथ शिप्रा में भी गंगा जल प्रवाहित करवाएंगे। इसके लिए हरिद्वार से 16250 लीटर गंगाजल मंगवाया गया है। जैनाचार्य श्री रवींद्रसूरीश्वर का भैरवगढ़ पुल के पास शिविर लगा है।
उनका मानना है कि नर्मदा मैया, शिप्रा में मिल सकती हैं तो गंगा तो भगवान शिव की जटा से निकली हैं। जहां भगवान महाकाल स्वयं हों तो वहां शिप्रा-नर्मदा में मंगा मिलेगी तो वह त्रिवेणी बनेगी। यहां आने वाले लाखों कुंभ यात्री इसमें स्नान कर लाभान्वित होंगे।
महामंडलेश्वर से चर्चा
गंगा जलाभिषेक के लिए महामंडलेश्वर महेश्वरानंदजी से उनकी चर्चा हुई हैं। इसके बाद गंगाजल बुलवाया गया है। वे जलाभिषेक और शिप्रा में गंगाजल प्रवाहित करने की तारीख और समय निश्चित करेंगे, वे तो इसमें सहयोगी हैं। इस मौके पर अन्य संत भी मौजूद रहेंगे।