Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 8 December 2022: वृषभ राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 December 2022 ज्योतिष गणना के अनुसार गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जाना वाला है।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 08 Dec 2022 12:00 AM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2022 08:16 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 8 December 2022: वृषभ राशि के लोगों का जीवनसाथी के साथ बीतेगा अच्छा समय, जानिए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 8 December 2022: गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 8 December 2022: मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि अगहन पूर्णिमा सुबह 09 बजकर 37 मिनट तक है। उसके बाद से पौष मास आरंभ हो जाएगा। हिंदू कैलेंडर का 10वां मास पौष है। इसके साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक होगा उसके बाद मृगशीर्ष नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष से तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

रिश्तों में निकटता आएगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

धार्मिक प्रवृत्तिमें वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.