Move to Jagran APP

Aaj ka Rashifal 6 October 2022: कन्या राशि के जातकों को मिलेगा मान-सम्मान, वहीं इन्हें प्राप्त होगा धन लाभ

Aaj Ka Rashifal 6 October 2022 गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा जाने वाला है। कुछ राशियों को संतान के दायित्व से छुटकारा मिलेगा। वहीं इन्हें मिलेगा आर्थिक लाभ। जानिए कैसा रहेगा राशि के अनुसार आपका दिन।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 05 Oct 2022 07:00 PM (IST)Updated: Thu, 06 Oct 2022 08:03 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 6 October 2022: जानिए गुरुवार का राशिफल

नई दिल्ली, Aaj ka Rashifal 6 October 2022: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। बता दें कि एकादशी तिथि 6 अक्टूबर सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक है। इसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज भगवान विष्णु को समर्पित पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा गुरुवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। शुक्र अस्त होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दूसरे से सहयोग मिल सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। राजनीतिक सहयोग मिल सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में लिया गया निर्णय फलदायी होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.