Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 28 March 2023: आज इन राशियों के प्रयास होंगे फलीभूत, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 March Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन देवी माता कालरात्रि की पूजा का विधान है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Tue, 28 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2023 05:16 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 28 March 2023: आज इन राशियों के प्रयास होंगे फलीभूत, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 March 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 28 March 2023: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल पर किया जाता है। राशिफल के अनुसार आज यानि 28 मार्च 2023, मंगलवार के दिन अधिकांश राशियों को लाभ मिलेगा और जीवन में बदलाव आएंगे। आज चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन है। आज के दिन माता कालरात्रि की विधि-विधान से उपासना की जाती है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है, जिसका समापन आज 28 मार्च, मंगलवार को शाम 05 बजकर 32 पर हो जाएगा और इसी समय से सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी।

loksabha election banner

पंचांग के अनुसार, आज मॄगशिरा नक्षत्र शाम 04 बजकर 02 मिनट तक और सौभाग्य योग रात्रि 10 बजकर 02 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल दोपहर 03 बजकर 15 मिनट से शाम 04 बजकर 44 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से दोपहर 01 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज भद्रा काल शाम 05 बजकर 32 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 16 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। संबंधों में निकटता आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। वाणी पर संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। संबंधित अधकारी का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की आशंका है। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

सामाजिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना साकार होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.