Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 27 November 2022: शनि और चंद्र की युति से बन रहा है विष योग, सभी राशियों को रहना होगा सतर्क

Aaj ka Rashifal 27 November 2022 राशिफल के अनुसार आज के दिन सभी राशियों को अधिक सतर्क और जोखिम न उठाने का सुझाव दिया गया है। आज शनि और चंद्र ग्रह की युति का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। इसलिए ऐसा कदम न उठाएं जिससे बाद में पछताना पड़े।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sun, 27 Nov 2022 10:25 AM (IST)Updated: Sun, 27 Nov 2022 10:25 AM (IST)
Aaj ka Rashifal 27 November 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का राशिफल।

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 27 November 2022: आज 27 नवंबर, 2022 रविवार मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन। आज के दिन भगवान गणेश को समर्पित विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। राशिफल के अनुसार आज शनि और चंद्र ग्रह की युति के कारण विष योग का निर्माण हो रहा है। आज सभी राशियों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। राशिफल में बताया गया है कि जातकों को कुछ मोर्चे पर तनाव का सामना करना पड़ सकता है। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा और दिशाशूल पश्चिम होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

शनि चंद्र की युति विष योग बनाती है। वाणी पर संयम रखें। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

विष योग आपका पिता या धर्म गुरु से वैचारिक मतभेद कर सकता है। स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

रुपए-पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें। झगड़ा-विवाद की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

दांपत्य जीवन में विष योग रिश्तों में तनाव दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी को उपेक्षित न करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

रोग या विरोधी तनाव का कारण बन सकता है। व्यर्थ के झगड़े-विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अप्रिय भाषा बोलने से बचें।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखना हितकर होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

मन खिन्न रहेगा। पारिवारिक या व्यावसायिक टिप्पणी हानिकारक हो सकती है। मन और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

विरोधी परास्त होगा। विष योग कष्टदायी हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.