Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: जानिए कैसा रहेगा राशियों के लिए शनिवार का दिन? पढ़िए दैनिक पंचांग

Aaj Ka Rashifal 27 May Horoscope Today आज यानी शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज का दिन कुछ राशियों के लिए दिन सिद्धिदायक रहेंगा वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़िए आज का राशिफल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 27 May 2023 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 27 May 2023 05:10 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: जानिए कैसा रहेगा राशियों के लिए शनिवार का दिन? पढ़िए दैनिक पंचांग
Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: जानिए कैसा रहेगा राशियों के लिए आज का दिन?

नई दिल्ली, अध्यात्म ड़ेस्क | Aaj Ka Rashifal 27 May 2023: आज 27 मई 2023, शनिवार का दिन है। आज का दिन अधिकांश राशियों के अनुकूल साबित होता हुआ दिख रहा है। साथ ही कुछ राशियों विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। बता दें कि आज मेष और कर्क राशि को सतर्क रहने की आवश्यकता है और तुला व मकर राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। बता दें कि आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि का समापन 27 मई, शनिवार को सुबह 07 बजकर 42 मिनट से होगा और इसी समय से ज्येष्ठ मास की अष्टमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं, कैसा रहेंगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू करें तो अपने परिवार के लोगों से सलाह लेकर करें। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें नहीं तो दुर्घटना का योग बन रहा है। आप परिवारिक मतभेद से दूर रहें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आज आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। आपका कोई नया काम जिसे आप बहुत दिनों से करना चाह रहे हैं, उस काम की शुरुआत होगी। व्यापार आदि में नए पार्टनर बनेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा। आपका का मन आध्यात्म की और झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी बड़ी यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन आदि के चलाने से सतर्क रहें। आप नया कोई काम आज शुरू न करें। किसी कार्य में बड़ी रकम न इन्वेस्ट करें नही तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार मैं मांगलिक कार्यक्रम होंगे। किसी अपने के मिलने से कोई नया काम की योजना बन सकती है। परिवार में लोगों का सहयोग आपको प्राप्त होगा। नया वाहन मकान आदि खरीदने के योग बन सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपका समय अच्छा रहने वाला है। कोई नया काम शुरू करना हो तो आज पहल कर सकते हैं। आपका मन आज प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी विवाद में आप फंस सकते हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी धन राशि आज किसी को उधार न दें। आपका कोई पुराना केस आज खत्म हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आज आप नया काम शुरू न करें। स्वास्थ्य को लेकर भी आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में किसी परिचित व्यक्ति को आज आप खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप साझेदारी में नुकसान उठा सकते हैं। आपका धन व्यर्थ के कामों में खर्च होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज आप किसी लम्बी यात्रा पर परिवार के साथ जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। नौकरी वालों को पदोन्नति मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रहेंगे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, मानसिक तनाव आदि खत्म होगा। परिवार के लोगों से संबंध मधुर होंगे। पड़ोसी से वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य की योजना बन सकती है। नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आप किसी परिवारिक समस्या से निजात पाएंगे। आपका मन थोड़ा अशांत उदास रह सकता है। स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे, वहीं पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता बरतें। लम्बी यात्रा पर जाना होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.