Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं ये राशि, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 25 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है और माता कुष्मांडा की पूजा का विधान है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 25 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 04:48 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं ये राशि, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 25 March 2023: ज्योतिषाचार्य राशिफल का आंकलन ग्रह एवं नक्षत्रों के चाल से करते हैं। राशिफल के अनुसार आज यानि 25 मार्च 2023, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। पंचांग के अनुसार आज चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन है, साथ ही चैत्र विनायक चतुर्थी व्रत और लक्ष्मी पंचमी व्रत रखा जाएगा। आज के दिन माता कुष्मांडा की पूजा का विधान है। आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जिसका समापन आज 25 मार्च, शनिवार को दोपहर 02 बजकर 53 पर हो जाएगा और इसी समय पंचमी तिथि शुरू होगा।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में किया गया श्रम सार्थक होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

शाही खर्च से बचना होगा। धन व्यय होगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.