यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 23 November 2022: आज के दिन ये राशियां जोखिम लेने से बचें, देखिए अपना राशिफल
Aaj ka Rashifal 23 November 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के अच्छा रहने वाला है। जातकों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 23 November 2022: ग्रह नक्षत्रों के चाल पर राशिफल का आंकलन किया जाता है। राशिफल के आधार पर ही भविष्य में होने वाली अच्छी या बुरी घटनाओं के संकेत मिलते हैं। आज 23 नवंबर, 2022 बुधवार मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज मार्गशीर्ष अमावस्या व्रत रखा जाएगा। इस दिन दान-धर्म करने से भक्तों को विशेष लाभ मिलता है। राशिफल के अनुसार आज अधिकांश राशियों को आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और छात्रों को शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पंचांग के अनुसार आज राहुकाल दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए बुधवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
.jpg)
उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव मे हिस्सेदारी रहेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

कोई ऐसी घटना हो सकती है जो आपके हित में न हो। व्यक्ति विशेष से तनाव मिलेगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
