Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: आज इन राशियों को व्यावसायिक मामलों में मिलेगी सफलता, पढ़िए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Tue, 21 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2023 05:02 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: पढ़िए आज का दैनिक राशिफल।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 21 March 2023: आज 21 मार्च 2023, मंगलवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। पंचांग के अनुसार आज चैत्र अमावस्या है, जिसे स्नान-दान अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि आज के दिन स्नान-दान करें से साधक को विशेष लाभ मिलता है। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि समाप्त 21 मार्च, मंगलवार रात्रि 09 बजकर 22 मिनट पर समाप्त हो जाएगा।

loksabha election banner

आज पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 55 मिनट तक और शुभ योग सुबह 11 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। आज सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 03 बजकर 55 मिनट से 22 मार्च सुबह 06 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 03 बजकर 19 मिनट से शाम 04 बजकर 50 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक पुरे दिन रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक समस्या से मन अशांत हो सकता है। खान-पान में ध्यान रखें। रिश्तों में निकटता आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। प्रियजन भेंट होगी

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना सार्थक होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धार्मिक कार्य में रुचि होगी। देव दर्शन या अन्य व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। उपहार या सम्मान का भी योग है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। यात्रा भी संभव।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.