Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 20 March 2023: आज इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 March आज का राशिफल राशिफल के अनुसार आज का सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है साथ ही कुछ राशियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 20 Mar 2023 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 05:03 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 20 March 2023: आज इन राशियों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 20 March 2023: जानिए कैसा रहेगा इस सप्ताह का पहला दिन?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 20 March 2023: आज 20 मार्च 2023, सोमवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। पंचांग के अनुसार आज भगवान शिव की विशेष पूजा के लिए समर्पित मासिक शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि समाप्त- 21 मार्च, मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और फिर इसी समय अमावस्या तिथि शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

आज शतभिषा नक्षत्र शाम 06 बजकर 09 मिनट तक और साध्य योग दोपहर 02 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। आज अशुभ समय बाण योग सुबह 05 बजकर 56 मिनट से पूर्ण रात्रि तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07 बजकर 45 मिनट से सुबह 09 बजकर 16 मिनट तक और गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 48 मिनट से दोपहर 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक पुरे दिन रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

महिला अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पिता या संबंधित अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ की समस्याएं भी रहेंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

व्यावसायिक सफलता मिलेगी। विरोधी या स्वास्थ्य के कारण मन अशांत रहेगा। संतान व जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

रिश्तों में मजबूती आएगी। पिता या भाई का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.