Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 2 October 2022: पारिवारिक और आर्थिक मोर्चे पर कैसा रहेगा आज का दिन, देखें अपना राशिफल

Aaj ka rashifal 2 October 2022 साल 2022 के अक्टूबर माह के दुसरे दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहेगा। आज शारदीय नवरात्रि महापर्व का सातवां दिन है और आज माता कालरात्रि की पूजा की जाएगी। राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:46 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 2 October 2022: पारिवारिक और आर्थिक मोर्चे पर कैसा रहेगा आज का दिन, देखें अपना राशिफल
Aaj ka rashifal 2 October 2022 जानिए कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 2 October 2022: कल यानि 02 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र पर्व का सातवां और मह्त्वपूर्ण दिन है। इस दिन मां दुर्गा के सिद्ध स्वरूप माता कालरात्रि की विधिवत पूजा की जाएगी। पंचांग के अनुसार कल 02 अक्टूबर, 2022 रविवार के दिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि हैं। कल राहुकाल शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक रहेगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

m

धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्य में रुचि लेंगे। विरोधी परास्त होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

vr

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। विरोधी परास्त होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

mi

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Ka

विरोधी या रोग मन को कमजोर करेंगे, जबकि मित्र, भाई, बहन से आत्मबल में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

S

चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। धार्मिक एवं सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

ka

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

t

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

vri

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)

dha

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

ma

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। काई ऐसी बात हो सकती है जो व्यावसायिक दृष्टि से आपको कमजोर करे।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

ku

पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

meen

ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.