Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 19 March आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए रविवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraSun, 19 Mar 2023 06:03 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: आज इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: दैनिक राशिफल से जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए आज का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: आज 19 मार्च 2023, रविवार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज भगवान शिव और सूर्य देव को समर्पित रवि प्रदोष व्रत रखा जाएगा। आज चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि 19 मार्च, रविवार को सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर समाप्त हो जाएगा और फिर इसी समय त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगा।

आज धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 24 तक और सिद्ध योग शाम 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। आज द्विपुष्कर योग का निर्माण हो रहा है जो सुबह 06 बजकर 13 मिनट से सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 04 बजकर 51 मिनट से रात्रि 06 बजकर 22 मिनट तक और यमगण्ड योग दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से दोपहर 01 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। साथ ही आज पंचक सुबह 09 बजकर 47 से प्रारंभ हो जाएगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए रविवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

यात्रा देशाटन में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा करें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। सर्दी या उदर विकार की आशंका है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। गलत संगत आपके लिए कष्टदायी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।