यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023: मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानिए अन्य राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 19 January 2023 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार को ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Aaj Ka Rashifal 19 January 2023: माघ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वादशी तिथि दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज रात 11 बजकर 4 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से आज का दिन कई राशियों के लिए खास होने वाला है। जानिए के. ए. दुबे पद्मेश से कैसा रहेगा राशि के अनुसार गुरुवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भाई-बहन या अधीनस्थ कर्मचारी से मन खिन्न हो सकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
स्वास्थ के प्रति सचेत रहें। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। विरोधी तनाव दे सकता है। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Daily Horoscope)
बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। महिला अधिकारी या घर की महिला मुखिया का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
