यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Aaj Ka Rashifal 17 January 2023: शनि ढैय्या से आज इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ, पढ़िए दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 17 January आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए मंगलवार का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 17 January 2023: आज 17 जनवरी, 2023 मंगलवार माघ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। आज कर्म देवता शनि देव ढैय्या होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। पंचांग के अनुसार आज शूल योग सूर्योदय से सुबह 8 बजकर 35 मिनट तक और गण्ड योग सुबह 8 बजकर 35 मिनट से 18 जनवरी को सुबह 5 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है। आज राहुकाल दोपहर 2 बजकर 56 मिनट से शाम 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल उत्तर होगा और यम गण्ड सुबह 9 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए मंगलवार का दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शनि का प्रभाव व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आपकी राशि से दसवें शनि होंगे। जिससे भौतिक प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)
.jpg)
आपकी राशि से लघुकल्याणकारी ढइया शनि का प्रभाव हीन हो गया है। व्यवसाय में उत्साह, मन में शांति और प्रगति होगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपकी राशि पर शनि का लघुकल्याणकारी ढइया प्रारंभ हो गया है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद न करें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगें, लेकिन धन व्यय होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। प्रियजन भेंट होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शनि की साढ़े-साती का अंतिम ढइया व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथ ही साथ व्यसन से बचें।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।