Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 10 December 2022: आज वृषभ राशि को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, देखिए अपना राशिफल

Aaj ka Rashifal 10 December 2022 राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक व व्यवसायिक के क्षेत्र में कुछ राशियों को प्रगति दिखाई देगी। आइए जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए शनिवार का दिन।

By Shantanoo MishraEdited By: Published: Sat, 10 Dec 2022 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 10 Dec 2022 06:02 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 10 December 2022: आज वृषभ राशि को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ, देखिए अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 10 December 2022: राशिफल से जानिए कैसा रहेगा आज का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Aaj Ka Rashifal 10 December 2022: आज पौष मास का दूसरा दिन है। इस महीने में भगवान सूर्य की उपासना को महत्वपूर्ण माना जाता है। हिन्दू धर्म में राशिफल का बहुत महत्व है। इनका आंकलन ग्रह-नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। आज 10 दिसंबर, 2022 शनिवार पौष मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही उन्हें आज कई मौके मिल सकते हैं। आज विक्रम संवत 2109 शके 1944 दक्षिणायन। आज पंचांग के अनुसार आज भद्रा रात्रि के 03:02 बजे से 11 दिसंबर को शाम 04:15 बजे तक रहेगा। राहुकाल प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक और दिशाशूल पूर्व होगा। आइए दैनिक राशिफल से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए शनिवार का दिन।

loksabha election banner

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आर्थिक मामलों में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्य सफल होंगे।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

भाई-बहन का सहयोग रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

व्यावसायिक योजना सफल होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। फिर भी मन खिन्न रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया कार्य संपन्न होगा। मांगलिक या धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.