Move to Jagran APP

Aaj Ka Rashifal 06 February 2023: इस राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़िए दैनिक भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 06 February आज का राशिफल Today Rashifal in Hindi Horoscope Today राशिफल के अनुसार आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज से फाल्गुन मास प्रारंभ हो जाएगा। आइए जानते हैं कैसा रहेगा राशियों के लिए सोमवार का दिन?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 06 Feb 2023 12:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 Feb 2023 07:43 AM (IST)
Aaj Ka Rashifal 06 February 2023: दैनिक राशिफल से जाने कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए सोमवार का दिन।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Aaj Ka Rashifal 06 February 2023: आज 06 फरवरी, 2023 सोमवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से फाल्गुन मास प्रारंभ हो जाएगा। पंचांग के अनुसार आज सौभाग्य योग दोपहर 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगा और अश्लेशा नक्षत्र दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज विक्रम संवत 2079 शके 1944 दक्षिणायन है।

loksabha election banner

आज अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा और अमृत काल 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 01 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। आज राहुकाल सुबह 07 बजकर 33 मिनट से सुबह 09 बजकर 10 मिनट तक रहेगा और दिशाशूल पूर्व है। आइए के.ए.दुबे पद्मेश जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी जातकों के लिए सोमवार का दिन।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today)

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today)

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today)

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Horoscope Today)

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Horoscope Today)

रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का प्रोत्साहन रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Horoscope Today)

सूर्य बुध की युति आर्थिक मामलों में सुधार देगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Horoscope Today)

संतान के कारण चिंतित रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक श्रम करना होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.