Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 4 March 2023: शनि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त, पंचांग और राहुकाल

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 06:00 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang 4 March 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार आज शनिवार होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत पड़ रहा है। ऐसे में शिव भगवान के साथ शनिदेव की पूजा करने से विशेष फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आज का शुभ मुहूर्त पंचांग और राहुकाल

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 4 March 2023 जानिए शनिवार का पंचांग

    नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 4 March 2023: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष  की द्वादशी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार,  द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 43 मिनट तक है। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। इसके साथ ही आज होलाष्टक का छठा दिन है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार आज का पंचांग, राहुकाल और शुभ-अशुभ मुहूर्त।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का शुभ मुहूर्त

    पुष्य नक्षत्र- सूर्योदय से शाम 6 बजकर 41 मिनट तक

    आश्लेषा नक्षत्र- शाम   शाम 6 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर 5 मार्च को रात 9 बजकर 30 मिनट तक

    शोभन योग- सूर्योदय से शाम 7 बजकर 36 मिनट तक

    अतिगण्ड योग- शाम से लेकर कल यानी 5 मार्च को शाम 8 बजकर 20 मिनट तक

    व्रत- शनि प्रदोष व्रत

    हर मास के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत रखा जाता है। शनिवार को पड़ने के कारण इसे शनि प्रदोष व्रत कहेंगे। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने और व्रत रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। प्रदोष काल में पूजा होने के कारण आज ही व्रत रखने का विधान है।

    आज का अशुभ समय

    राहुकाल- सुबह 9 बजकर 27 मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक

    यमगण्ड योग- दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से 3 बजकर 14 मिनट तक

    कुलिक काल- सुबह 6 बजकर 33 मिनट से 8 बजे तक

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय- सुबह 06 बजकर 33 मिनट से

    सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 7 मिनट पर

    चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

    चंद्रोदय- 4 मार्च दोपहर 3 बजकर 25 मिनट से

    चन्द्रास्त- 5 मार्च को सुबह 5 बजकर 22 मिनट तक

    डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।