विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang 4 February 2023: शनिवार को बन रहे हैं कई शुभ योग, जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Sat, 04 Feb 2023 06:00 AM (IST)

Aaj Ka Panchang 4 February 2023 शनिवार का दिन भगवान शिन की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही ...और पढ़ें

Aaj Ka Panchang 4 February 2023: शनिवार को बन रहे हैं कई शुभ योग
Aaj Ka Panchang 4 February 2023: शनिवार को बन रहे हैं कई शुभ योग

नई दिल्ली, Aaj Ka Panchang 4 February 2023: माघ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि रात 9 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पूर्णिमा तिथि आरंभ हो जाएगी। शनिवार के दिन भगवान शनि की विधिवत पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि आज के दिन शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही कुंडली से शनि साढ़े साती और ढैय्या से निजात मिल जाती है। जानिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल।

आज का शुभ समय

प्रीति योग- आज दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक

आयुष्मान योग-  दोपहर 1 बजकर 52 मिनट से 5 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 41 मिनट तक

पुनर्वसु नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक

पुष्य नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 16 मिनट से 5 फरवरी को दोपहर 12 बजकर13 मिनट तक

आज का अशुभ समय

आज का राहुकाल: सुबह 9 बजकर 39 मिनट से सुबह 11 बजे तक

यम गण्ड- दोपहर 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 5 मिनट तक

कुलिक - सुबह 6 बजकर 56 मिनट से 8 बजकर 17 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6 बजकर 56 मिनट

सूर्यास्त- शाम 5 बजकर 48 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- 4 फरवरी को दोपहर 4 बजकर 36 मिनट को

चन्द्रास्त- 5 फरवरी को सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।