विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का पंचांग 31 अगस्त 2026: कजरी तीज पर बन रहा गण्ड योग,  जानिए अभिजीत मुहूर्त, चंद्रोदय का समय

Published: Mon, 31 Aug 2026 06:00 AM (IST)

आज 31 अगस्त 2026 को कजरी तीज का व्रत रखा जा रहा है, जिसमें मां पार्वती, महादेव और नीमड़ी माता की पूजा होती है।

Aaj ka Panchang 31 August 2026: कजरी तीज के शुभ-अशुभ योग (AI Generated Image)

Aaj ka Panchang 31 August 2026: कजरी तीज के शुभ-अशुभ योग (AI Generated Image) 


आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। पंचांग के अनुसार, आज यानी 31 अगस्त को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथ प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक है। उदया तिथि के अनुसार आज कजरी तीज (Kajari Teej 2026) का व्रत किया जा रहा है। इस दिन मां पार्वती, महादेव और नीमड़ी माता की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

इस व्रत को सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य के लिए रखती हैं और कुंवारी कन्याएं मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। साथ ही आज बहुला चौथ और संकष्टी चतुर्थी का पर्व भी मनाया जा रहा है। कजरी तीज के दिन सूर्य देव सिंह राशि में चन्द्र देव मीन राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 31 August 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण तृतीया
मास: भाद्रपद
दिन: सोमवार
संवत्: 2083

तिथि: कृष्ण पक्ष की तृतीया – प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक, फिर चतुर्थी तिथि
योग: गण्ड – अगले दिन तड़के 01 बजकर 51 मिनट (1 सितंबर) तक, फिर वृद्धि
करण: विष्टि (भद्रा) – प्रातः 08 बजकर 50 मिनट तक
करण: बव – रात्रि 08 बजकर 19 मिनट तक, फिर बालव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 05 बजकर 58 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 44 मिनट
चंद्रोदय का समय: रात्रि 08 बजकर 29 मिनट
चंद्रास्त का समय: प्रातः 08 बजकर 43 मिनट (1 सितंबर)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: सिंह राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मीन राशि में (अगले दिन तड़के 03 बजकर 23 मिनट , 1 सितंबर तक), फिर मेष राशि में प्रवेश

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 47 मिनट तक
अमृत काल: अगले दिन तड़के 01 बजकर 01 मिनट से तड़के 02 बजकर 36 मिनट (1 सितंबर) तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 34 मिनट से प्रातः 09 बजकर 10 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव रेवती नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
रेवती नक्षत्र: अगले दिन तड़के 03 बजकर 23 मिनट (1 सितंबर) तक, फिर अश्विनी
स्थान: 16°40’ मीन राशि से 30° मीन राशि तक
नक्षत्र स्वामी: बुधदेव
राशि स्वामी: बृहस्पतिदेव
देवता: पूषा (पोषण करने वाले देवता)
प्रतीक: मछली
सामान्य विशेषताएं: अंतर्ज्ञानी, चतुर, ईमानदार, साहसी, आकर्षक, चंचल, कानूनप्रिय, आशावादी, खुशमिजाज, सुंदर, समृद्ध, बुद्धिमान।

यह भी पढ़ें- कजरी तीज का व्रत कब और कैसे खोलें? तुरंत पढ़ें सही नियम, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

यह भी पढ़ें- 31 अगस्त को बन रहा है 3 प्रमुख व्रतों का महासंयोग, जानिए कजरी तीज, बहुला चौथ और संकष्टी चतुर्थी का महत्व

यह भी पढ़ें- सुहागिनों का खास पर्व कजरी तीज: देवी मां को प्रसन्न करने के लिए करें नीम के पेड़ की पूजा

यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।