Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 30 Dec 2024: आज है सोमवती अमावस्या, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें दैनिक पंचांग

    आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। आइए आज के दिन की शुरुआत करने से पहले पंडित हर्षित जी से आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 30 December 2024) और राहुकाल का समय जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 30 Dec 2024 06:00 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 30 December 2024: आज का पंचांग।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Somvati Amavasya 2024 Aaj Ka Panchang 30 December: आज सोमवती अमावस्या मनाई जा रही है। यह दिन पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज के दिन (Paush Amavasya 2024 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 30 December 2024: आज का पंचांग -

    पंचांग के अनुसार, आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि सुबह 04 बजकर 03 मिनट तक रहेगी।

    ऋतु - शरद

    चन्द्र राशि - धनु

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    सूर्योदय - सुबह 07 बजकर 11 मिनट पर

    सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 37 मिनट पर

    चन्द्रास्त - शाम 04 बजकर 52 मिनट पर।

    शुभ मुहूर्त

    अमृत काल - शाम 05 बजकर 24 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक

    ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 19 मिनट तक

    विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक

    गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 32 मिनट से 05 बजकर 59 मिनट तक

    निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।

    अशुभ समय

    राहु काल - सुबह 08 बजकर 26 मिनट से 09 बजकर 52 मिनट तक

    गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 39 मिनट से 03 बजे तक।

    दिशा शूल - पूर्व

    ताराबल

    अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

    चन्द्रबल

    मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।

    सोमवती अमावस्या पूजन मंत्र

    1. ॐ पार्वतीपतये नमः।।

    2. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा।।

    3. ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।।

    ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।।

    4. ॐ देवताभ्य: पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नम: स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नम:।।

    यह भी पढ़ें: Pinddaan Rules: ऐसे करें अपने पूर्वजों का पिंडदान, समाप्त होंगे कुंडली के सभी दोष

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।