विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

18 नवंबर 2026 पंचांग: आज अक्षय नवमी पर बना है दुर्लभ संयोग, घर में सुख-शांति चाहते हैं तो नोट कर लें आज के शुभ मुहूर्त

Published: Wed, 18 Nov 2026 06:00 AM (IST)

आज 18 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है, जिसे अक्षय नवमी के रूप में ...और पढ़ें

अक्षय नवमी पर पढ़िए आज का पंचांग

अक्षय नवमी पर पढ़िए आज का पंचांग

HighLights

  1. 18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल नवमी, अक्षय नवमी।

  2. दान-पुण्य का फल अक्षय, सतयुग का आरंभ।

  3. शुभ मुहूर्त, राहुकाल और शतभिषा नक्षत्र की जानकारी।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। हिंदू वैदिक पंचांग के हिसाब से, आज यानी 18 नवंबर, बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास इसलिए रहने वाला है क्योंकि आज 'अक्षय नवमी' का पर्व भी है। आइए जानते हैं 18 नवंबर का पूरा पंचांग, जिसमें सूर्योदय-सूर्यास्त, चंद्रोदय-चंद्रास्त, अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल, गुलिकाल, यमगण्ड और नक्षत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है। यह शुभ दिन देव उठनी एकादशी से ठीक दो दिन पहले आता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय नवमी के दिन ही सतयुग का आरंभ हुआ था।

इसी कारण शास्त्रों में इस तिथि को सतयुगादि के नाम से भी जाना जाता है। देखा जाए तो किसी भी प्रकार के दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। जैसा कि 'अक्षय' नाम से ही स्पष्ट है, इस दिन किए गए दान और भक्ति का फल कभी नष्ट नहीं होता है।

यह शुभ कर्म जातक को न केवल इस जन्म में बल्कि आने वाले जन्मों में भी सुख और शुभ फल प्रदान करता है।

अक्षय नवमी तिथि: 18 नवंबर, बुधवार, 2026

अक्षय नवमी सुबह मुहूर्त: 18 नवंबर, सुबह 06 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक

अवधि: 05 घंटे 20 मिनट

नवमी तिथि प्रारंभ: 18 नवंबर, सुबह 06 बजकर 04 मिनट तक

नवमी तिथि समाप्त: 19 नवंबर, सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक

तिथि: शुक्ल पक्ष की नवमी – पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक)

योग: ध्रुव – प्रातः 08 बजकर 05 मिनट तक, फिर व्याघात

करण: बालव – सायं 06 बजकर 41 मिनट तक

करण: कौलव – पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक)

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 46 मिनट पर

सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 26 मिनट पर

चंद्रोदय का समय: दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर

चंद्रास्त का समय: अगले दिन तड़के 01 बजकर 02 मिनट पर (19 नवंबर)

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं

चन्द्र देव: कुंभ राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं

अमृत काल: रात्रि 10 बजकर 29 मिनट से अगले दिन तड़के 12 बजकर 12 मिनट (19 नवंबर) तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक

गुलिकाल: प्रातः 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 06 मिनट तक

यमगण्ड: प्रातः 08 बजकर 06 मिनट से प्रातः 09 बजकर 26 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव शतभिषा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।

शतभिषा नक्षत्र: अगले दिन तड़के 06:10 बजे (19 नवंबर) तक, फिर पूर्वाभाद्रपद

नक्षत्र स्वामी: राहु

राशि स्वामी: शनिदेव

देवता: वरुणदेव (जल के देवता)

प्रतीक: खाली वृत्त (शून्य)

सामान्य विशेषताएं: कुशाग्र बुद्धि, सदाचारी, सत्यवादी, स्वतंत्र विचार, धैर्यवान, नेतृत्व करने वाले, जिज्ञासु, समस्याओं को सुलझाने वाले, थोड़े रहस्यमयी और अंतर्मुखी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।