Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज से हुई सावन माह की शुरुआत, एक क्लिक में पढ़ें शुभ मुहूर्त और पंचांग

    पंचांग के अनुसार आज सावन महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस शुभ तिथि पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान कार्य की शुरुआत करने से सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में एस्ट्रोपत्री डॉटकॉम के पंडित आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं आज का (Aaj Ka Panchang 11 July 2025) पंचांग व शुभ-अशुभ मुहूर्त के विषय में।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 11 Jul 2025 08:07 AM (IST)
    Hero Image
    Aaj Ka Panchang 11 July 2025: पंचांग।

    आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Panchang Sawan 2025: आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। यह भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन-दौलत, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन (11 July 2025 Panchang) की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang 11 July 2025: आज का पंचांग -

    • सूर्य राशि - मिथुन
    • चंद्र राशि - धनु
    • पक्ष - कृष्ण
    • तिथि - कृष्ण प्रतिपदा प्रात: 02:08 बजे तक, 12 जुलाई
    • योग - वैधृति रात्रि 08:45 बजे तक
    • करण - बव दोपहर 02:10 बजे तक
    • करण - कौलव प्रात: 02:08 बजे तक, 12 जुलाई।

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi 2025 Daan: इन वस्तुओं के दान से कामिका एकादशी का व्रत होगा सफल, नहीं होगी अन्न-धन की कमी

    सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

    • सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 31 मिनट पर
    • सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 22 मिनट पर
    • चन्द्रोदय - रात 08 बजकर 05 मिनट पर
    • चंद्रास्त - सुबह 05 बजकर 35 मिनट पर

    शुभ मुहूर्त

    • अभिजीत - सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
    • अमृत काल - सुबह12:01 बजे से सुबह 01:40 बजे तक, 12 जुलाई।

    अशुभ समय

    • गुलिक काल - सुबह 07:15 बजे से 08:59 बजे तक
    • यमगंड - दोपहर 03:54 बजे से 05:38 बजे तक
    • राहु काल - सुबह 10:43 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक।

    आज का नक्षत्र

    आज भी चंद्रदेव पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में रहेंगे।

    • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र - प्रात: 05:56 बजे तक
    • सामान्य विशेषताएं - लोकप्रिय, धार्मिक, आध्यात्मिक, साहसी, हंसमुख, बुद्धिमान, सलाहकार, दयालु, उदार, वफादार मित्र, खतरनाक शत्रु, लंबा कद, यात्रा प्रिय और विलासिता।
    • नक्षत्र स्वामी - शुक्र
    • राशि स्वामी - बृहस्पति
    • देवता - अपस (ब्रह्मांडीय महासागर)
    • प्रतीक - हाथी का दांत और पंखा

    करें इन मंत्रों का जाप

    1. ॐ नमो भगवते दक्षिणामूर्त्तये मह्यं मेधा प्रयच्छ स्वाहा। ।।

    2. म्भवाय च मयोभवाय च नमः शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।।

    3. देवाय नमस्तस्मै पिनाकिने । नमस्तस्मै भगवते कैलासाचल वासिने । आदिमध्यांत रूपाय मृत्युनाशं करोतु मे।।

    यह भी पढ़ें: Kamika Ekadashi पर श्री हरि को राशि अनुसार चढ़ाएं ये खास चीजें, धन और यश में होगी वृद्धि

    Note - यह दैनिक पंचांग Astropatri.com के सौजन्य से प्रस्तुत है। सुझाव व प्रतिक्रियाओं के लिए hello@astropatri.com पर ईमेल करें।