आज का पंचांग 10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा पर शोभन योग का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और अन्नकूट का समय
10 नवंबर 2026 को मनाई जा रही गोवर्धन पूजा के शुभ मुहूर्त, योग और नक्षत्र की विस्तृत जानकारी दी गई ...और पढ़ें

गोवर्धन पूजा पर 10 नवंबर 2026, मंगलवार का पंचांग
HighLights
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी।
शुभ मुहूर्त प्रातः 06:40 से 08:50 बजे तक रहेगा।
यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की इंद्र पर विजय का प्रतीक है।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 10 नवंबर 2026, दिन मंगलवार को गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) का पर्व मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता की पूजा की जाती है। इस दिन पूजा-अर्चना और साधना करने से घर में सुख-समृद्धि, शांति और परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता है। हिंदू पंचांग के हिसाब से, शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 2 बजे तक रहेगी, जिसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ हो जाएगी।
आज का दिन शोभन योग और विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। सू्र्य तुला राशि में स्थित हैं और चंद्रमा वृश्चिक राशि में स्थिति हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त राहुकाल (Aaj ka Panchang 10 November 2026) का समय और दीवाली पूजा का शुभ मुहूर्त समेत आदि जानकारी।
तिथि: शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा – दोपहर 02 बजे तक, फिर द्वितीया तिथि
योग: शोभन – अगले दिन तड़के 03 बजकर 10 मिनट तक (11 नवंबर) तक, फिर अतिगण्ड
करण: बव – दोपहर 02:00 बजे तक
करण: बालव – अगले दिन तड़के 02 बजकर 53 मिनट तक (11 नवंबर) तक, फिर कौलव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06:40 बजे
सूर्यास्त का समय: सायं 05 बजकर 30 मिनट तक
चंद्रोदय का समय: प्रातः 07 बजकर 38 मिनट तक
चंद्रास्त का समय: सायं 05 बजकर 54 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: तुला राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: वृश्चिक राशि में स्थित हैं
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक
अमृत काल: अगले दिन तड़के 12 बजकर 14 मिनट से तड़के 01 बजकर 59 मिनट तक (11 नवंबर) तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से सायं 04 बजकर 09 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 09 बजकर 22 मिनट से प्रातः 10 बजकर 43 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव विशाखा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
विशाखा नक्षत्र: प्रातः 09:19 बजे तक, फिर अनुराधा
नक्षत्र स्वामी: बृहस्पतिदेव
राशि स्वामी: शुक्रदेव और मंगलदेव
देवता: इंद्राग्नि (इंद्र और अग्नि का संयुक्त रूप)
प्रतीक: विजय द्वार या कुम्हार का चाक
सामान्य विशेषताएं: धैर्यवान, साहसी, सामाजिक, बुद्धिमान, धार्मिक, आध्यात्मिक, ईमानदार, न्यायप्रिय, समाज में सम्मानित, कभी-कभी क्रोधी, ईर्ष्यालु और थोड़े कंजूस।
गोवर्धन पूजा और अन्नकूट पूजा 2026
गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त: 10 नवंबर, सुबह 06:40 से 08:50 बजे तक
अवधि: 02 घंटे 10 मिनट
द्यूत क्रीड़ा: 10 नवंबर, मंगलवार, 2026
प्रतिपदा तिथि प्रारंभ: 09 नवंबर, दोपहर 12:31 बजे
प्रतिपदा तिथि समाप्त: 10 नवंबर, दोपहर 02:00 बजे
देखा जाए तो दीपावली पूजा के अगले दिन ही गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है। यह विशेष दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा देवराज इंद्र को पराजित करने की पावन स्मृति में मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कार्तिक मास की प्रतिपदा तिथि में गोवर्धन पूजा करने का सुझाव दिया गया है। प्रतिपदा तिथि के प्रारंभ होने के समय के अनुसार गोवर्धन पूजा पंचांग में एक दिन पहले यानी अमावस्या को भी पड़ सकती है।
इस पावन पर्व को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है। इस दिन गेहूं और चावल जैसे अनाजों से बने पकवान, बेसन की कढ़ी और हरी पत्तेदार सब्जियों का भोग बनाकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया जाता है। यह दिन प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने का संकेत देता है।
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।