आज का पंचांग 07 सितंबर: अजा एकादशी पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, पढ़ें पूजा के लिए कौन सा मुहूर्त होगा सबसे ज्यादा शुभ?
भाद्रपद कृष्ण पक्ष एकादशी को अजा एकादशी कहा जाता है, इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। आइए आपको बताते हैं आज के लिए कौन से शुभ-अशुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

7 सितंबर अजा एकादशी शुभ संयोग विष्णु पूजा मुहूर्त पंचांग (Picture Credit: AI Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 7 सितंबर का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी है और इस दिन विष्णु जी का पूजन विशेष रूप से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस बार अजा एकादशी के दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जिससे इस तिथि का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है।
ऐसे में भक्तों के लिए यह जानना जरूरी है कि आज पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों के लिए कौन-सा समय सबसे शुभ रहेगा। साथ ही, पंचांग के अनुसार आज राहुकाल, शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, योग, करण, सूर्योदय और सूर्यास्त के समय की भी विशेष जानकारी लेनी चाहिए। आइए जानते हैं 7 सितंबर 2026 का पूर्ण पंचांग और अजा एकादशी के दिन विष्णु जी के पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त के बारे में।
तिथि: कृष्ण पक्ष की एकादशी – सायं 05 बजकर 03 मिनट तक, फिर द्वादशी तिथि
योग: व्यतीपात-प्रातः 06 बजकर 41 मिनट तक, फिर वरीयान (अगले दिन तड़के 03:38 बजे, 8 सितंबर तक)
करण: बव-प्रातः 06 बजकर16 मिनट तक
करण: बालव-सायं 05 बजकर 03 बजे तक, फिर कौलव
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 02 मिनट
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 36 मिनट
चंद्रोदय का समय: रात 02 बजकर 50 मिनट
चंद्रास्त का समय: अपराह्न 04 बजकर 01 मिनट
सूर्य और चंद्रमा की राशियां
सूर्य देव: सिंह राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: मिथुन राशि में (दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक), फिर कर्क राशि में प्रवेश
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक
अमृत काल: अपराह्न 03 बजकर 59 मिनट से सायं 05 बजकर 29 मिनट तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 36 मिनट से प्रातः 09 बजकर 10 बजे तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 03 बजकर 27 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 19 मिनट तक
आज का नक्षत्र
आज चंद्रदेव पुनर्वसु नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
पुनर्वसु नक्षत्र: सायं 06 बजकर 14 मिनट तक, फिर पुष्य
स्थान: 20°00’ मिथुन राशि से 3°20’ कर्क राशि तक
नक्षत्र स्वामी: बृहस्पतिदेव
राशि स्वामी: बुधदेव और चंद्रदेव
देवता: अदिति (देवताओं की माता)
प्रतीक: धनुष और तरकश
सामान्य विशेषताएं: अत्यंत ज्ञानी, आशावादी, आत्मविश्वासी, आकर्षक, आध्यात्मिक, भाग्यशाली, सरल स्वभाव, धार्मिक, कुशल वक्ता,दयालु और सहानुभूति रखने वाले।
यह भी पढ़ें- अगले जन्म में दोषों और अशुभ फलों से बचना है, तो अजा एकादशी के दिन न करें ये गलतियां
यह भी पढ़ें- अजा एकादशी 2026: श्रीहरि के साथ मां लक्ष्मी की चाहिए कृपा? तो तुलसी से जुड़े इन 5 नियमों का जरूर करें पालन
यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।