विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज का पंचांग 04 अक्टूबर 2026: सोमवार को बन रहा है शिव और सिद्ध योग, क्या है राहुकाल और शुभ मुहूर्त?

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:00 AM (IST)

सोमवार, 05 अक्टूबर 2026 के दैनिक पंचांग में तिथि, नक्षत्र, शुभ-अशुभ योग और ग्रहों की स्थिति की जानकारी दी गई ...और पढ़ें

Aaj ka Panchang 05 October 2026: आज कौन से बन रहे शुभ-अशुभ योग

Aaj ka Panchang 05 October 2026: आज कौन से बन रहे शुभ-अशुभ योग 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर सोमवार पड़ रहा है। यह दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने के लिए शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव जी की साधना करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। आज चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं।

गुरु बृहस्पति और शनिदेव के प्रभाव वाला यह नक्षत्र मन को शांति, कार्यों में सफलता और जीवन में सकारात्मकता प्रदान करता है। सोमवार के दिन सूर्य देव कन्या राशि और चन्द्र देव कर्क राशि में स्थित हैं। आइए जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 05 October 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण दशमी
मास: आश्विन
दिन: सोमवार
संवत्: 2083

तिथि: कृष्ण पक्ष की दशमी – अगले दिन तड़के 02 बजकर 07 मिनट (06 अक्टूबर) तक, फिर एकादशी तिथि
योग: शिव – प्रातः 09 बजकर 51 मिनट तक, फिर सिद्ध
करण: वणिज – दोपहर 02 बजकर 58 मिनट तक
करण: विष्टि (भद्रा) – अगले दिन तड़के 02 बजकर 07 मिनट (06 अक्टूबर) तक, फिर बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 16 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 03 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: मध्यरात्रि बाद 01 बजकर 47 मिनट (06 अक्टूबर) पर
चंद्रास्त का समय: दोपहर 02 बजकर 43 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: कन्या राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: कर्क राशि में स्थित हैं

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
अमृत काल: सायं 05 बजकर 02 मिनट से सायं 06 बजकर 34 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 07 बजकर 44 मिनट से प्रातः 09 बजकर 13 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 38 मिनट से दोपहर 03 बजकर 06 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 41 मिनट से दोपहर 12 बजकर 09 मिनट तक

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव पुष्य नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
नक्षत्र स्वामी: शनिदेव
राशि स्वामी: चंद्रदेव
देवता: बृहस्पति (देवगुरु)
प्रतीक: गाय का थन (पोषण का प्रतीक) या कमल
सामान्य विशेषताएं: परोपकारी, दूसरों की देखभाल करने वाले, पोषण करने वाले, परिश्रमी, धैर्यवान, शांत स्वभाव, कानूनप्रिय, न्यायप्रिय और समाज सुधारक।

यह भी पढ़ें- पितृ पक्ष 2026: पितरों के तर्पण में काले तिल और कुशा का ही इस्तेमाल क्यों? यहां समझें इसके पीछे की खास वजह

यह भी पढ़ें- सर्वपितृ अमावस्या 2026 : पितरों की विदाई पर गलती से भी घर न लाएं ये चीजें, वरना शुरू हो सकता है बुरा वक्त

यह दैनिक पंचांग Astropatri.com की तरफ से प्रस्तुत किया गया है। सुझाव या प्रतिक्रिया के लिए कृपया hello@astropatri.com पर संपर्क करें।