विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj ka Panchang 01 February 2023: आज है जया एकादशी, जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त, योग और राहुकाल की अवधि

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Wed, 01 Feb 2023 06:00 AM (IST)

Aaj ka Panchang 01 February 2023 हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शुरू करने से पहले शुभ मुहूर्त ...और पढ़ें

Aaj ka Panchang 01 February 2023: दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल की अवधि।
Aaj ka Panchang 01 February 2023: दैनिक पंचांग से जानिए शुभ मुहूर्त का समय और राहुकाल की अवधि।

नई दिल्ली, Aaj ka Panchang 01 February 2023: हिन्दू धर्म में किसी भी मांगलिक कार्य को शूरू करने से पहले शुभ समय और राहुकाल की अवधि पता लगाई जाती है। पंचांग के अनुसार आज 01 फरवरी 2023, बुधवार के दिन माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज भगवान विष्णु को समर्पित जया एकादशी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि आज के दिन शुभ मुहूर्त में भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को मोक्ष के समान फल की प्राप्ति होती है और जीवन से सभी संकट दूर हो जाते हैं। दैनिक पंचांग से जानिए आज का शुभ मुहूर्त, शुभ योग और राहुकाल का समय।

आज का पंचांग ( Panchang 01 February 2023)

माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त- दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 05 बजकर 54 मिनट ऐ दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक

इन्द्र योग- सुबह 10 बजे तक

मॄगशिरा नक्षत्र- दोपहर 01 बजकर 53 मिनट तक, ०२ फरवरी

गोधूलि मुहूर्त- शाम 06 बजकर 52 मिनट से शाम 07 बजकर 14 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक

अमृत काल- शाम 04 बजकर 05 मिनट से शाम 05 बजकर 52 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 26 मिनट से सुबह 05 बजकर 10 मिनट तक

राहुकाल- दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर

सूर्यास्त- शाम 06 बजकर 53 मिनट पर

चंद्रोदय और चन्द्रास्त का समय

चंद्रोदय- दोपहर 03 बजकर 49 मिनट से

चन्द्रास्त- रात्रि 02 बजकर 44 मिनट तक, 02 फरवरी

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।