विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्य देव के इन 10 दिव्य और अर्थपूर्ण नामों से चुनें बेबी बॉय का नाम, जीवन भर चमकेगी किस्मत

Published: Wed, 09 Sep 2026 05:07 PM (IST)

माता-पिता अक्सर बच्चे के नामकरण को लेकर दुविधा में रहते हैं, ऐसे में सूर्य देव के 10 प्रमुख नामों में ...और पढ़ें

लड़कों के लिए भगवान सूर्य के नाम

लड़कों के लिए भगवान सूर्य के नाम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। बच्चे के नामकरण को लेकर पेरेंट्स अक्सर काफी कन्फ्यूज रहते हैं कि क्या नाम रखें और कैसे एक बेहतर नाम को चुनें। अधिकतर लोग अपने बच्चे का नाम किसी भगवान पर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में अगर आप भी न्यू बोर्न बेबी बॉय के बेहतर नाम की तलाश कर रहे हैं तो सूर्य भगवान के 10 प्रमुख नामों में से कोई एक चुन सकते हैं।

हिंदू धर्म में सूर्य देव को काफी सम्मानित देवता माना जाता है। उनके कई नामों में से एक नाम आप भी अपने बेबी बॉय के लिए चुन सकते हैं। यहां हम आपको सूर्य देव के कुछ नामों की सूची दे रहे हैं।

भगवान सूर्य पर आधारित 10 नाम

सूर्य
सूर्य को जीवन और सेहत का दाता माना जाता है। बच्चे का नाम सूर्य रखना प्रतिभा, उपचार शक्ति और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

ईशान
ईशान नाम जो आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर एक दैवीय नाम है, जो शक्ति, स्पष्टता और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। यह नाम व्यक्ति के ज्ञान और शक्ति को चमकाता है।

रवि
रवि नाम एक सदाबहार, सरल और आध्यात्मिक नाम है जो स्पष्टता, गर्माहट और प्रेरणा का प्रतीक माना जाता है। यह सूर्यदेव के पारंपरिक नामों में शामिल है।

अरुण
अरुण नाम हिंदू पौराणिक कथाओं में सूर्य देव के सारथी का नाम है, जो साहस, दिशा और एक नए दिन की उम्मीद का प्रतीक माना जाता है।

आर्क
सूर्य देव का यह नाम काफी यूनीक है, लेकिन इसका इस्तेमाल वैदिक मंत्रों में किया जाता है। यह पवित्रता, शक्ति और दैवीय ऊर्जा का प्रतीक है जिसका संबंध भगवान विष्णु और सूर्य से है।

दिव्यांश
दिव्यांश नाम सूर्य देव का ही एक अन्य नाम है, जो पवित्रता, पावनता और प्रकाश का प्रतीक माना जाता है। यह नाम ऐसे बच्चे के लिए एकदम सही है जो जीवन में दिव्य आनंद लेना चाहते हैं।

सूर्यांश
सूर्यांश नाम का मतलब है, सूर्य का ही एक भाग या किरण। यह नाम आपके बच्चे को सूर्य जैसी चमक और साहस प्रदान करता है।

आरुष
आरुष नाम का मतलब सूरज की पहली किरण होता है। जो नई शुरुआत, सकारात्मक ऊर्जा और ताजगी का प्रतीक है। यह नाम भोर में जन्म लेने वाले बच्चे या परिवार में नई उम्मीद लाने वाले बच्चे के लिए काफी अच्छा माना जाता है।

आदित्य
हिंदू धर्म में सूर्य देवता को आदित्य नाम से बुलाया जाता है। जो चमक, शक्ति और जीवन-शक्ति का प्रतीक माना जाता है। यह ताकत और नेतृत्व से जुड़ा बेहतरीन नाम है।

तनय
तनय नाम दैवीय वंश और सूर्य जैसी ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, जो एक मजबूत और तेजस्वी आत्मा के लिए एकदम सही नाम है।

यह भी पढ़ें- हल छठ 2026: भगवान बलराम के इन 4 नामों में छिपा है शक्ति और संस्कार, बेटे के लिए चुनें सबसे खास नाम

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए चुनें पवित्र पेड़ों से जुड़े ये खास नाम, जीवन भर मिलेगा प्रकृति का आशीर्वाद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।