विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन से पक्षी को क्या व क्यों खिलाए जिससे हमें धन; वैभव प्राप्‍त हो

By Preeti jhaEdited By:
Published: Fri, 15 May 2015 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2015 02:41 PM (IST)

ऋषि-मुनि, संत-महात्मा सही कह गए हैं कि पशु-पक्षियों को दाना-पानी खिलाने से मनुष्य के जीवन में आने वाली कई परेशानियों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

ऋषि-मुनि, संत-महात्मा सही कह गए हैं कि पशु-पक्षियों को दाना-पानी खिलाने से मनुष्य के जीवन में आने वाली कई परेशानियों से छुटकारा आसानी से मिल जाता है। एक ओर जहां हम प्रभु की भक्ति के कृपा पात्र बनते हैं वहीं हमें अच्छे स्वास्थ्य के साथ ही पुण्य-लाभ भी प्राप्त होता है। साथ ही यह पर्यावरण के लिए जरूरी है।

अगर आपके मन में भी दिनभर बेचैनी रहती है। आपके काम ठीक समय पर पूरे नहीं हो रहे हैं। पारिवारिक क्लेश नियमित रूप से चलता रहता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं है आदि... तो निश्चित ही आपको पक्षियों को दाना खिलाने से आनंद की प्राप्ति होगी और कष्ट दूर हो जाएंगे।

चींटी, चिड़ियों, गिलहरियां, कबूतर, तोता, कौआ और अन्य पक्षियों के झुंड और गाय, कुत्तों को नियमित दाना-पानी देने से आपको मानसिक शांति प्राप्त होगी।

परिंदों की भूख मिटाएं, ग्रह पीड़ा हटाएं-

कुंडली में यदि राहु-केतु की महादशा हो तो पशु-पक्षियों को बाजरा डालना चाहिए।

पशु-पक्षियों को ज्वार खिलाने से शुक्र ग्रह की पीड़ा दूर होती है।

गेहूं खिलाने से सूर्य की पीड़ा दूर होती है।

चावल से मानसिक परेशानियां दूर होकर मानसिक शांति मिलती है।

मूंग की दाल से बुध ग्रह से होने वाली परेशानियों से निजात पाई जा सकती है।

चने की दाल से गुरु की कृपा प्राप्त होती है।

कौओं और कुत्तों को ग्रास देने से शनि, राहु और केतु प्रसन्न होते हैं।

गिलहरियों को बाजरा, बिस्किट, रोटी खिलाने से जीवन में आने वाली हर कठिनाई से आसानी मुक्ति मिल जाती है।

चींटियों के लिए 100 ग्राम शक्कर या बेसन के लढ्डु, पंजीरी खिलाने से स्वास्थ्य में लाभ तो होगा ही, मानसिक शांति का अहसास भी होगा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।