विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vrat Tyohar March 2023: होली, चैत्र नवरात्रि से लेकर रमजान तक, मार्च माह में पड़ रहे हैं ये बड़े व्रत त्योहार

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Fri, 24 Feb 2023 10:08 AM (IST)Updated: Wed, 01 Mar 2023 09:24 AM (IST)

Vrat Tyohar March 2023 कैलेंडर के अनुसार मार्च माह काफी खास है। क्योंकि इस मास हिंदू नववर्ष की शुरुआत के ...और पढ़ें

Vrat Tyohar March 2023: मार्च माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार
Vrat Tyohar March 2023: मार्च माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार

नई दिल्ली, Vrat Tyohar March 2023: आज से मार्च माह की शुरुआत हो चुकी है। हिंदू धर्म में मार्च माह का विशेष महत्व है। क्योंकि इस माह होली, नवरात्रि जैसे महापर्व पड़ रहे हैं। इसके साथ ही चैत्र मास के साथ हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इसलिए यह माह काफी खास माना जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस मास में आमलकी एकादशी, गुड़ी पड़वा, गणगौर, होलिका दहन, रंगभरी एकादशी, रंग पंचमी, होली, चैत्र नवरात्रि, दुर्गाष्टमी से लेकर राम नवमी पड़ रही है। इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय का के पवित्र माह रमजान का आरंभ भी 24 मार्च से हो रहा है। जानिए इस मास पड़ने वाले सभी व्रत त्योहारों के बारे में।

मार्च 2023 के व्रत- त्योहार

3 मार्च 2023, शुक्रवार- आमलकी एकादशी

3 मार्च 2023, शुक्रवार- नरसिंह द्वादशी

4 मार्च 2023, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत (शुक्ल)

6 मार्च 2023, रविवार- फाल्गुन चौमासी चौदस

7 मार्च 2023, मंगलवार- छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत, लक्ष्मी जयंती, अट्टुकल पोंगल

8 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र  मास आरंभ, होली धुलंडी

9 मार्च 2023, गुरुवार- भाई दूज, भातृ द्वितीया

10 मार्च 2023, शुक्रवार- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती

11 मार्च 2023, शनिवार- संकष्टी चतुर्थी

12 मार्च 2023, रविवार- रंग पंचमी

14 मार्च 2023, मंगलवार - शीतला सप्तमी, कालाष्टमी

15 मार्च 2023, बुधवार- मीन संक्रांति, बसोड़ा

18 मार्च 2023, शनिवार- पापमोचिनी एकादशी

19 मार्च 2023, रविवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण)

20 मार्च 2023, सोमवार- मासिक शिवरात्रि

21 मार्च 2023, मंगलवार- चैत्र अमावस्या, दर्श अमावस्या

22 मार्च 2023, बुधवार- चैत्र नवरात्रि आरंभ, गुड़ी पड़वा, झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन

23 मार्च 2023, गुरुवार- चेटी चंड

24 मार्च 2023, शुक्रवार- गौरी पूजा, मत्स्य जयंती, गणगौर

25 मार्च 2023, शनिवार- मासिक कार्तिगाई, लक्ष्मी पंचमी, विनायक चतुर्थी

26 मार्च 2023, रविवार- स्कंद षष्ठी

27 मार्च 2023, सोमवार- रोहिणी व्रत

29 मार्च 2023, बुधवार- नवरात्रि दुर्गा अष्टमी

30 मार्च 2023, गुरुवार- राम नवमी, नवरात्रि नवमी

31 मार्च 2023, शुक्रवार- चैत्र नवरात्रि पारण

मार्च 2023 में विवाह मुहूर्त

1 मार्च        बुधवार

6 मार्च       सोमवार

9 मार्च       गुरुवार

10 मार्च     शुक्रवार

11 मार्च      शनिवार

13 मार्च     सोमवार

रमजान 2023

मुस्लिम कैलेंडर के अनुसार नौवें माह को पाक माह कहा जाता है। इस मास को रमजान कहा जाता है जिसमें मुसलमान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक अन्न और जल ग्रहण नहीं करते हैं। बता दें कि पाक माह रमजान 24 मार्च से आरंभ हो रहे हैं। करीब एक माह रोजे चलने के साथ 21 या फिर 22 अप्रैल को ईद का पर्व मनाएंगे। 

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।