विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर घर में ही इस विधि से करें श्री राम और माता सीता का विवाह

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Fri, 15 Dec 2023 09:34 AM (IST)

Ram Sita Vivah Vidhi हिंदू धर्म में प्रभु श्री राम और माता जानकी की जोड़ी को एक आदर्श जोड़ी के ...और पढ़ें

Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर घर में ही इस विधि से करें श्री राम और माता सीता का विवाह
Vivah Panchami 2023: विवाह पंचमी पर घर में ही इस विधि से करें श्री राम और माता सीता का विवाह

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Vivah Panchami 2023 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार त्रेता युग में मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली पंचमी तिथि ही भगवान राम और माता सीता विवाह हुआ था। इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन को विवाह पंचमी के रूप में मनाया जाता है। माना जाता है कि जो साधक इस शुभ दिन पर भगवान राम और माता सीता का विवाह करवाते हैं, उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं विवाह की विधि।

इस विधि से करें पूजा

विवाह पंचमी के दिन सर्वप्रथम सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद पूजा के स्थान पर एक चौकी स्थापित करें और उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं। अब चौकी पर श्री राम और सीता जी की मूर्ति स्थापित करें। भगवान गणेश के मंत्रों के साथ विवाह की रस्में शुरू करें। इस दौरान हनुमान जी की पूजा कर उनका आवाहन भी जरूर करें।

इसके बाद माता सीता को लाल रंग के वस्त्र और भगवान श्री राम को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। अब राम-सीता जी को माला पहनाते हुए उनका गठबंधन करें। पूजा के दौरान राम-सीता जी को फल और मिठाई आदि अर्पित करें। अंत में आरती करें और विवाह संपन्न हो जाने के बाद सभी लोगों में प्रसाद बाटें। कई स्थानों पर विवाह पंचमी के विशेष दिन पर भगवान श्रीराम की बारात भी निकाली जाती है।

इन कार्यों से मिलेगा लाभ

विवाह पंचमी के दिन बालकाण्ड विवाह कथा पढ़ने या सुनने से साधक को भगवान श्री राम और माता सीता का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा सुहाग की चीजें जैसे, चूड़ी, साड़ी और बिंदी आदि दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती है। आप इस विशेष दिन पर जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र का दान करके भी श्री राम और माता जानकी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'