विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Somavar Vrat Benefits: सोमवार व्रत करने से मिलते हैं ये 5 लाभ, होता है जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा

By Ritesh SirajEdited By:
Published: Mon, 12 Jul 2021 11:03 AM (IST)Updated: Mon, 12 Jul 2021 11:15 AM (IST)

Somavar Vrat Benefits भगवान शिव ब्रह्मांड की सभी बुराइयों का नाश करते हैं। मान्यता है कि मलमास में जब पालनकर्ता ...और पढ़ें

Somavar Vrat Benefits: सोमवार व्रत करने से मिलते हैं ये 5 लाभ, होता है जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा
Somavar Vrat Benefits: सोमवार व्रत करने से मिलते हैं ये 5 लाभ, होता है जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा

Somavar Vrat Benefits: सावन का महिना भगवान शिव को बेहद पंसद है। हिंदू धर्म में श्रावण माह को विशेष दर्जा प्राप्त है क्योंकि इस माह में देवो के देव महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। भगवान शिव अपने भक्तों पर विशेष कृपी दृष्टि बनाये रखते हैं। शिव के प्रसन्न होने पर भक्तों के सारे कष्ट खुद ब खुद दूर हो जाते हैं। भगवान शिव ब्रह्मांड की सभी बुराइयों का नाश करते हैं। मान्यता है कि मलमास में जब पालनकर्ता भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाते हैं, तो संसार की सारी जिम्मेदारी भगवान शिव पर आ जाती है। आइये आज हम जानते हैं कि सोमवार व्रत के कौन-कौन से विशेष फायदे हैं।

सोमवार व्रत के फायदे

1. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है। इससे कई सारे रोगों से छुटकारा मिलता है।

2. सोमवार व्रत से अविवाहित लड़कियों को फलदायी लाभ मिलता है। मान्यता है कि 16 सोमवार व्रत रखने से कुवांरी लड़कियों को उत्तम वर की प्राप्ति होती है। 

3. सोमवार व्रत रखने से कुंडली में चंद्र ग्रह मजबूत होता है, जिससे नौकरी की समस्या का निदान और व्यवसाय में लाभ मिलता है।

4. पुराणों के अनुसार, सोमवार के व्रत से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन-मृत्यु के चक्र से छुटकारा मिल जाता है। 

5. सावन के सोमवार में व्रत रखने से वैवाहिक जीवन सुखमय और सभी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। इस व्रत को स्त्री-पुरुष दोनों रख सकते हैं।

6. सोमवार व्रत रखने से व्यक्ति की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं, जो अपने भक्तों के छोटे से छोटे दुखों को दूर करते रहते हैं। इसलिए सोमवार व्रत को सभी पूरी श्रद्धा के साथ रखते हैं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'