Move to Jagran APP

Maa Durga Aarti Niyam: मां दुर्गा की आरती के समय जरूर रखें कपूर सहित ये चीजें, होगी हर कामना पूर्ण

Maa Durga Aarti Niyam शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की विधिवत पूजा करने के साथ आरती करने का विधान है। शास्त्रों में मां दुर्गा की आरती करने के कुछ नियम बता गए हैं। इन नियमों के हिसाब से आरती करने से हर एक कष्ट से छुटकारा मिल जाता है।

By Shivani SinghEdited By: Published: Wed, 28 Sep 2022 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 08:14 AM (IST)
Maa Durga Aarti Niyam: मां दुर्गा की आरती के समय जरूर रखें कपूर सहित ये चीजें, होगी हर कामना पूर्ण
aa Durga Aarti Niyam: मां दुर्गा की आरती के समय जरूर रखें कपूर सहित ये चीजें

नई दिल्ली, Shardiya Navratri 2022: नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना काफी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के साथ नौ स्वरूपों की पूजा करने से हर तरह के कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और मनचाही इच्छा पूर्ण हो जाती है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुआ नवरात्र का पर्व में कलश स्थापना करने के साथ मां दुर्गा की पूजा विधिवत की जाती है। कहा जाता है कि नवरात्र के दिनों में मां की आराधना करने के साथ मंत्र, चालीसा, स्तुति जरूर करें। इसके साथ ही अत में विधि विधान से आरती कर लें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मां दुर्गा की आरती किस तरह करना सबसे शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं।

loksabha election banner

शास्त्रों में देवी-देवता की पूजा करने के अंत में आरती करना जरूर माना जाता है। तभी पूजा पूर्ण होती है। अगर आप मां दुर्गा की आरती कर रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। ऐसा करने से मां की कृपा से आपको हर सुख सुविधाएं मिलेगी।

आरती में जरूर रखें ये चीजें

सुख सौभाग्य के लिए मां की आरती के लिए थाली में घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही लौंग और कपूर जरूर भी डालें।

माना जाता है कि लौंग और कपूर का इस्तेमाल करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है और घर को खुशियों से भर देती है।

लाल रंग की रखें दीपक की बाती

बाती की बात करें, तो कोशिश करें कि वह लाल रंग से बनी हो। इसके लिए आप कलावा या मौली का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके पास कलावा नहीं है, तो दीपक में थोड़ा सा सिंदूर डाल लें। बता दें कि लाल रंग  मंगल से संबंधित है। इस तरह की बाती जलाने से  घर की हर नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और हर तरह के रोग, दोष और भय से छुटकारा मिल जाता है।

शुद्ध घी का करें इस्तेमाल

घी की बात करें, तो शुद्ध देशी या गाय का घी इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि घी का संबंध सूर्य और गुरु ग्रह से है। ऐसे में समाज में मान-सम्मान के साथ सुख-समृद्धि और खुशहाली मिलती है।

लौंग और कपूर

लौंग को घी के साथ प्रज्वलित करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है। इसी तरह कपूर के धुएं से भी घर के हर सदस्य के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।   

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.