Move to Jagran APP

Shardiya Navratri 2019 Durga Aagman: नवरात्रि पर बना है शुभ संयोग, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगा प्रस्थान

Shardiya Navratri 2019 Durga Aagman Maa Durga ka aagman 2019 Maa Durga ka prasthan 2019 नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर होगा वहीं प्रस्थान मुर्गे पर होना है।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:46 AM (IST)Updated: Fri, 27 Sep 2019 10:45 AM (IST)
Shardiya Navratri 2019 Durga Aagman: नवरात्रि पर बना है शुभ संयोग, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगा प्रस्थान
Shardiya Navratri 2019 Durga Aagman: नवरात्रि पर बना है शुभ संयोग, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, मुर्गे पर होगा प्रस्थान

Shardiya Navratri 2019 Durga Aagman: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग बन रहा है। महिषासुरमर्दिनि मां दुर्गा 29 सितंबर दिन रविवार यानी आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। हाथी पर आने का अ​र्थ है कि अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन की है, इस वजह से पूरा संयोग अत्यंद शुभ साबित होगा। मां दुर्गा मुर्गे पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी। 

loksabha election banner

सर्वार्थसिद्धि योग एवं अमृतसिद्धि योग में नवरात्रि का आरंभ

जब भी 9 दिन की नवरात्रि मनाई जाती है तो ये दिन शक्ति की उपासना के लिए बेहद शुभ होते हैं। ये देश में खुशहाली के संकेत हैं। नवरात्रि का प्रारम्भ सर्वार्थसिद्धियोग एवं अमृतसिद्धियोग जैसे बेहद विशेष संयोग में हो रहा है।

नवरात्रि में दो सोमवार का महत्व

9 दिन की नवरात्रि में दो सोमवार आ रहे हैं। यह अत्यंत शुभ संयोग है क्योंकि सोमवार को दुर्गा पूजा का हजार, लाख गुना नहीं बल्कि करोड़ गुना फल मिलता है।

सोमवार का स्वामी चन्द्रमा है। ज्योतिष शास्त्र में चन्द्रमा को सोम कहा गया है और भगवान शिव को सोमनाथ। अतः सोमवार के दिन शक्ति की अनेक प्रकार के गन्ध, पुष्प,धूप, दीप, नैवेद्यादि उपचारों से पूजन करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होते हैं।

Shardiya Navratri 2019 Dates: इस तारीख से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें कब है कलश स्थापना, दुर्गा अष्टमी और दशहरा

मुर्गा पर सवार हो विदा होंगी माँ दुर्गा

महाष्टमी का व्रत 6 अक्टूबर को होगा। माँ दुर्गा का प्रस्थान मंगलवार 8 अक्टूबर दशमी तिथि को कुक्कुट (मुर्गा) वाहन से होगा। मुर्गा पर सवार होकर माता के विदा होने से लोगों में व्याकुलता बढ़ेगी।

— ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.