Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर इन 3 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, मंगल दोष से मिलेगी निजात

    ज्योतिषियों की मानें तो कुंडली में बारह भाव होते हैं। इनमें प्रथम से लेकर द्वादश भाव के मध्य कई भावों में मंगल के रहने पर जातक मांगलिक कहलाता है। कई अवसर पर शुभ ग्रहों और स्वराशि में रहने के चलते मंगल दोष का परिहार हो जाता है। वहीं मंगल के प्रभाव को कम करने के लिए शिवजी (Sawan Somwar 2024) की पूजा करें।

    By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 16 Jul 2024 01:01 PM (IST)
    Hero Image
    Sawan Somwar 2024: मंगल दोष के सरल उपाय

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: भगवान शिव को सावन का महीना अति प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव पृथ्वी लोक पर अपने भक्तों के मध्य रहने आते हैं। अतः सावन महीने में देशभर में उत्सव जैसा माहौल रहता है। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया जाता है। सावन सोमवार पर विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। बड़ी संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा हेतु मंदिर आते हैं। इस अवसर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। धार्मिक मत है कि जलाभिषेक से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। अपनी कृपा साधक पर बरसाते हैं। भगवान शिव की कृपा से साधक की बड़ी से बड़ी विपदा भी दूर हो जाती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। ज्योतिषियों की मानें तो सावन सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से मंगल दोष का प्रभाव भी समाप्त हो जाता है। अगर आप भी मंगल दोष से पीड़ित हैं, तो सावन सोमवार पर इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इस दिन रखा जाएगा सावन का पहला मंगला गौरी व्रत, इन उपायों से करें मां गौरी को प्रसन्न

    भगवान शिव का अभिषेक

    • अगर आप मंगल दोष से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर गंगाजल युक्त पानी से स्नान करें। इसके बाद आचमन कर अपने आप को पवित्र कर लें। इस समय श्वेत वस्त्र धारण करें। अब घर या निकटतम मंदिर जाकर शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय 'ऊं नमो भगवते रुद्राय' मंत्र का जप करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष दूर होता है। अगर जातक प्रबल मांगलिक है, तो सावन महीने में मंगल दोष का निवारण करा सकते हैं।
    • ज्योतिषियों का कहना है कि प्रबल मांगलिक के लिए निवारण अनिवार्य है। अतः सावन महीने में मांगलिक दोष का निवारण निकटतम शिव मंदिर (Lord Shiva) में करा सकते हैं। वहीं, मंगल दोष के प्रभाव को कम करने के लिए सावन सोमवार पर गंगाजल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष दूर होता है।
    • अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार (Sawan 2024) पर स्नान-ध्यान के बाद चंदन से भगवान शिव का अभिषेक करें। इसके लिए गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इस उपाय को करने से मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। जलाभिषेक के समय भगवान शिव से मनोवांछित फल की भी कामना कर सकते हैं।
    • अगर आप आय और सौभाग्य में वृद्धि पाना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर दूध, दही, पंचामृत और शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। इससे धन में वृद्धि होती है। साथ ही सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

    यह भी पढ़ें: कब है सावन महीने की पहली एकादशी? नोट करें सही डेट, शुभ मुहूर्त एवं योग

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।