Move to Jagran APP

Sawan 2019: भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद चंदन से लिखे राम-राम बेलपत्र, होंगे ये लाभ

Sawan 2019 आप बेलपत्र पर सफेद चंदन से राम-राम लिखकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं तो वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।

By kartikey.tiwariEdited By: Published: Mon, 22 Jul 2019 04:52 PM (IST)Updated: Mon, 22 Jul 2019 04:52 PM (IST)
Sawan 2019: भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद चंदन से लिखे राम-राम बेलपत्र, होंगे ये लाभ
Sawan 2019: भगवान शिव को चढ़ाएं सफेद चंदन से लिखे राम-राम बेलपत्र, होंगे ये लाभ

Sawan 2019: सावन के पवित्र माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई प्रकार की विधियां हैं। वैसे भगवान भोलेनाथ तो भक्तों की सच्ची श्रद्धा पर केवल जल अर्पित करने मात्र से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन उनको बेलपत्र अर्पित करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यदि आप बेलपत्र पर सफेद चंदन से राम-राम लिखकर भगवान शिव को अर्पित करते हैं, तो वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों का कल्याण करते हैं।

loksabha election banner

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। उन्होंने ही सबसे पहले भगवान शिव को राम-राम लिखे बेलपत्र अर्पित किए थे। इससे प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनको पत्नी के तौर पर स्वीकार किया था।

इसके संबंध में कहा जाता है कि राम भगवान शिव के आराध्य हैं, ऐसे में राम-राम लिखे बेलपत्र चढ़ाए जाने से भोलेनाथ बहुत प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं, व्यक्ति के कष्ट मिट जाते हैं और धन-वैभव की प्राप्ति होती है।

Sawan 2019: भगवान शिव को क्यों चढ़ाते हैं Bel Patra, जानें इसके 5 महत्व

बेलपत्र चढ़ाने का नियम

ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बताते हैं कि भगवान शिव को चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र कटा-फटा नहीं होना चाहिए। उसमें तीन पत्तियां जरूर होनी चाहिए। राम-राम लिखे 12 बेलपत्र को बारी-बारी से भगवान शिव को अर्पित करें और हर बार ओम नम: शिवाय शिवाय नम: मंत्र का जाप करें।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.