Move to Jagran APP

Ram Navami 2023: राम नवमी पर्व कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Ram Navami 2023 प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम जा जन्म हुआ था। आइए जानते हैं वर्ष 2023 में कब मनाया जाएगा राम नवमी पर्व और शुभ मुहूर्त।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Mon, 27 Mar 2023 03:41 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2023 03:41 PM (IST)
Ram Navami 2023: राम नवमी पर्व कब? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Ram Navami 2023 Date: जानिए कब माया जाएगा भगवान श्री राम का जन्मोत्सव?

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Ram Navami 2023 Date: हिन्दू धर्म में श्री राम नवमी पर्व का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर देशभर में भगवान श्री राम का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी पर्व के दिन प्रभु श्री राम की उपासना करने से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

loksabha election banner

राम नवमी पर्व के दिन देशभर के मठ एवं मन्दिरों में धार्मिक आयोजन किया जाता है और पूजा-अर्चना की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 30 मार्च 2023, गुरुवार के दिन है। साथ ही बता दें कि इस विशेष दिन पर चार अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें प्रभु की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

श्री राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2023 Date and Shubh Muhurat)

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ: 29 मार्च को शाम 07 बजकर 37 बजे से

चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च को रात्रि 10 बजे तक

राम नवमी 2023 तिथि: 30 मार्च 2023, गुरुवार

शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: पुरे दिन

रवि योग: पूरे दिन

गुरु पुष्य योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

अमृत सिद्धि योग: रात्रि 09 बजकर 29 मिनट से 31 मार्च सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

श्री राम नवमी पूजा विधि (Ram Navami 2023 Puja Vidhi)

शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में श्री राम का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करें और राम चरित मानस का पाठ अवश्य करें। मानस का पाठ समय की कमी के कारण पूर्ण न हो पाए तो सुंदरकांड का पारायण जरूर करें।

रामनवमी के दिन रामरक्षा मंत्र 'ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नमः' का जाप करें। ऐसा करने से पहले एक कटोरी में गंगाजल भरकर रख लें। फिर पाठ के बाद उस जल को घर में छिड़क दें। ऐसा करने से वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

श्री राम नवमी का महत्व (Ram Navami 2023 Significance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम नवमी पर्व के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप श्री राम की उपासना करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही इस दिन मां दुर्गा की उपासना का भी विधान है। ऐसा इसलिए क्योंकि राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.