Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Puja Path Tips: सुबह-शाम पूजा के दौरान ध्यान रखें ये बातें, भगवान तक पहुंचेगी आपकी आराधना

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 04:15 PM (IST)

    Puja Vastu Tips हिंदू अनुयायियों को घरों में सुबह-शाम अपने आराध्य देवता या देवी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि जिस घर में विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना होती है वहां सदैव सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। पूजा के दौरान अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो आपको पूजा का पूर्ण फल प्राप्त होता है।

    Hero Image
    Puja Path Tips: सुबह-शाम पूजा के दौरान ध्यान रखें ये बातें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Puja Path Tips: हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व माना गया है। यह भगवान के प्रति अपनी आस्था प्रकट करने का एक बेहतर माध्यम माना गया है। हिंदू घरो में सुबह-शाम पूजा करने का विधान है, लेकिन पूजा के दौरान कई तरह के नियमों का ध्यान रखना पड़ता है, ताकि पूजा का शुभ फल व्यक्ति को प्राप्त हो सके। आइए जानते हैं इन नियमों के विषय में।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां होना चाहिए मंदिर

    वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर में मंदिर या पूजा स्थान ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व दिशा में होना बेहतर माना गया है। इसके साथ ही पूजा के दौरान यदि आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा में होता है, तो यह भी शुभ माना जाता है।

    कब करनी चाहिए पूजा

    शास्त्रों के अनुसार, सूर्योदय होते ही और सूर्यास्त होने से पहले पूजा कर लेनी चाहिए, क्योंकि समय के साथ-साथ दैवीय शक्तियों में भी बदलाव होता है। इसके साथ ही ब्रह्म मुहूर्त में पूजा-आराधना करने का विशेष फल प्राप्त होता है।

    यह भी पढ़ें - Shiv Chalisa: शिव चालीसा के पाठ से मिलते हैं अद्भुत लाभ, जानिए इससे जुड़े नियम

    जरूर जलाएं दीपक

    पूजा के दौरान दीपक भी मुख्य रूप से जलाया जाता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दीपक को शुभता का प्रतीक माना गया है। पूजा के दौरान दीपक जलाने से नकारात्मकता समाप्त होती है और वातावरण शुद्ध बना रहता है।

    यह भी पढ़ें - Nimbu-Mirch Ke Upay: नींबू-मिर्च के इन उपायों से जीवन में मिलेगी सफलता, आप भी जरूर आजमाएं

    आरती करने का सही तरीका

    शास्त्रों में आरती करने की सही विधि का वर्णन किया गया है। आरती करते समय एक ही स्थान पर खड़े रहना चाहिए और अपने स्थान पर थोड़ा-सा झुक जाना चाहिए। आरती करते समय उसे चार बार भगवान के चरणों, दो बार नाभि, एक बार मुख और सात बार सभी अंगों पर घुमाएं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'