यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Puja Path: पूजा-पाठ में नारियल का इस्तेमाल करना होता है बहुत ही शुभ, जानें इसका महत्व
Puja Path हिंदू धर्म में भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तरह-तरह से भगवान को प्रसन्न करने की कोशिश ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म। Puja Path: पूजा-पाठ में नारियल के प्रयोग का विशेष महत्व है। किसी भी मांगलिक कार्य में नारियल का इस्तेमाल प्रमुख रूप से होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि नारियल का प्रयोग करने से कई प्रकार के दोष दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि पूजा में नारियल का इस्तेमाल करने के क्या लाभ हैं।
क्या है नारियल का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, नारियल में त्रिदेव यानी भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास होता है। नारियल पर दिखाई देने वाली तीन आंख भगवान शिव के त्रिनेत्र का रूप मानी जाती हैं। शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि नारियल पानी का घर में छिड़काव करने से सभी नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।
ज्योतिष शास्त्र में नारियल किसका है प्रतीक
हिन्दू धर्म में नारियल को बहुत ही पवित्र माना जाता है। इसलिए किसी भी धार्मिक व मांगलिक कार्य में नारियल का इस्तेमाल जरूरी रूप से किया जाता है। ऐसा माना गया है कि देवी-देवताओं को नारियल अर्पित करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है। साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में नारियल पानी को चन्द्रमा का प्रतीक माना गया है।
इसलिए फोड़ते हैं नारियल
भगवान गणेश जी को नारियल फल काफी प्रिय है। और किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले भगवान गणेश को जरूर याद किया जाता है। मान्यता है कि नारियल फोड़ने से शुभ कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं। एकाक्षी नारियल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है। इसे चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आती है।
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
