Move to Jagran APP

Pradosh Vrat 2020: आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2020 आज यानी 27 नवंबर को इस वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत करता है...

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 09:48 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 07:20 AM (IST)
Pradosh Vrat 2020: आज है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Pradosh Vrat 2020: कल है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat 2020: आज यानी 27 नवंबर को इस वर्ष का आखिरी प्रदोष व्रत है। आज का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि जो व्यक्ति इस दिन व्रत करता है उसे भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हर माह की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। जो व्यक्ति यह व्रत करता है उसे रोगों का भय नहीं होता है। आइए पढ़ते हैं प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्थ और पूजा विधि-

loksabha election banner

प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त:

सुबह का शुभ मुहूर्त- 27 दिसंबर, शनिवार, सुबह 5 बजकर 23 मिनट से सुबह 6 बजकर 54 मिनट तक।

संध्या शुभ मुहूर्त- 27 दिसंबर, शनिवार, शाम 5 बजकर 32 मिनट से शाम 6 बजकर 54 मिनट तक।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि:

  • प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्म मुहूर्थ में उठ जाना चाहिए। फिर साफ वस्त्र पहनें और पूजा स्थल को अच्छे से साफ कर लें।
  • पूरे घर और मंदिर में गंगाजल छिड़के। इससे बाद सफेद रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर चौकी के चारों तरफ कलावा बांध दें।
  • चौकीपर शिवजी की प्रतिम को स्थापित करें।
  • फिर शिवजी के चरणों में गंगाजल अर्पित करें। उन्हें ताजे फूलों की माला पहनाएं।
  • शिवजी को चंदन का तिलक लगाएं।
  • इस दिन शिवलिंक का अभिषेक भी अवश्य करें।
  • शिवलिंग पर धतूरा और भांग अवश्य अर्पित करें। आप भांग-धतूरा न मिलने मौसमी फल भी चढ़ा सकते हैं।
  • भगवान शिव की धूप, दीप और अगरबत्ती जलाकर शिवजी की आरती करें।
  • अब भगवान शिव को भोग लगाएं।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.