Move to Jagran APP

Pohela Boishakh 2022: पोइला बोइशाख आज, जानिए कैसे मनाया जाता है बंगाली नव वर्ष

Pohela Boishakh 2022 बंगाली नव वर्ष जिसे पोइला बोइशाख के नाम से भी जाना जाता है। यह बंगाली कैलेंडर का पहला दिन होता है जिसे नए साल के रूप में मनाया जाता है। जानें इस त्योहार के बारे में सबकुछ

By Shivani SinghEdited By: Published: Thu, 14 Apr 2022 11:44 AM (IST)Updated: Fri, 15 Apr 2022 08:05 AM (IST)
Pohela Boishakh 2022: पोइला बोइशाख आज, जानिए कैसे मनाया जाता है बंगाली नव वर्ष
Pohela Boishakh 2022: पोइला बोइशाख के बारे में जानिए सबकुछ

नई दिल्ली, Pohela Boishakh 2022: बंगाली कैलेंडर के अनुसार, पोइला बैसाख या पोइला बोइशाख, बैसाख के महीने में पहला दिन है। पोइला बैसाख को बांग्ला नोबोबोरषों के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन बंगाली नव वर्ष का प्रतीक है। इस पर्व को पश्चिम बंगाल, असम और त्रिपुरा में बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर यह पर्व 14 या फिर 15 अप्रैल को मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। इस पर्व को बांग्लादेश में भी काफी धूमधाम से मनाते हैं हालांकि, बांग्लादेश में ये त्योहार हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है जिसे ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार होता है।

loksabha election banner

कैसे मनाया जाता है पोइला बोइशाख

इस दिन बंगाली समाज के लोग सभी कामों से निवृत्त होकर नए-नए पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही मंदिर को खूब सजाने के साथ विधि-विधान से पूजा पाठ करते हैं। आज के दिन गौ पूजन करने का भी विधान है। गाय को तिलक, भोग लगाने से लेकर पैर छूकर आशीर्वाद लिया जाता है। वहीं व्यापारी लोग आज के दिन व्यापार का लेखा-जोखा देखते हैं।

इस तरह देते है पिछले साल के कष्टों की आहुति

बांग्ला नववर्ष के रूप में मनाए जा रहे इस त्योहार में पुआल जलाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि पुआल जलाकर वह पिछले साल मिले कष्ट की आहुति देते हैं।

पोइला बोइशाख का शुभ मुहूर्त 2022

बंगाली युग 1429 प्रारम्भ

पोइला बोइशाख आरंभ- 15 अप्रैल 2022, शुक्रवार

पोइला बोइशाख का दिन इस तरह मनाते हैं

बंगाली समुदाय के लोग आज एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने के साथ पारंपरिक कपड़े पहनते हैं। इसके साथ ही इस दिन पारंपरिक भोजन भी बनाया जाता है। इस दिन घर में लोग 'पांत भात' बनाते हैं जो हरी मिर्च, प्याज और फ्राइड हिल्सा फिश से बनता है। इसके अलावा इस दिन कई प्रकार की मिठाइयां भी बनाई जाती हैं।

Pic Credit- instagram/nextgen_entrade

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.