Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Thu, 18 Jan 2024 06:25 PM (IST)

    Pausha Putrada Ekadashi 2024 इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य प्रताप से निःसंतान दंपत्ति को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख समृद्धि आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं।

    Hero Image
    Pausha Putrada Ekadashi 2024: पौष पुत्रदा एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Pausha Putrada Ekadashi 2024: सनातन पंचांग के अनुसार, 21 जनवरी को पौष पुत्रदा एकादशी है। यह पर्व हर वर्ष पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति हेतु एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से नि:संतान दंपती को पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, समृद्धि, आय और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अतः साधक विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संकट से निजात पाना चाहते हैं, तो पौष पुत्रदा एकादशी के दिन विधिपूर्वक भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Jaya Ekadashi 2024: इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा-विधि

    राशि अनुसार मंत्र जाप

    • मेष राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री गरुडध्वजाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • वृषभ राशि के जातक भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए ‘ऊँ श्री विराटपुरुषाय नम:’ मंत्र का जप करें।
    • मिथुन राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री कमलापतये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • कर्क राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए ‘ऊँ श्री लोकाध्यक्षाय नम:’ मंत्र का जप करें।
    • सिंह राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री चक्रगदाधराय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • कन्या राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु  ‘ऊँ श्री द्वारकानाथाय नम:’ मंत्र का जप करें।
    • तुला राशि के जातक भगवान श्रीहरि विष्णु का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊँ श्री लोकनाथाय नम:’ मंत्र का जप करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी पर ‘ऊँ श्री श्रीरघुनाथाय नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • धनु राशि के जातक भगवान विष्णु को प्रसन्न करने हेतु ‘ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।
    • मकर राशि के जातक भगवान विष्णु की कृपा पाने हेतु 'ऊँ श्री गोविन्दाय नम:' मंत्र का एक माला जप करें।
    • कुंभ राशि के जातक पौष पुत्रदा एकादशी तिथि पर ‘ ऊँ श्री लक्ष्मीपतये नम:’ मंत्र का एक माला जप करें।
    • मीन राशि के जातक विष्णुजी का आशीर्वाद पाने हेतु ‘ऊँ श्री वासुदेवाय नम:’ मंत्र का पांच माला जप करें।

    यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024 Date: साल 2024 में कब है राम नवमी? जानें- शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं महत्व

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'