विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shukrawar Ke Upay: शुक्रवार को पूजा के समय मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये चीजें, धन से भर जाएगी तिजोरी

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Thu, 12 Sep 2024 08:30 PM (IST)

ऋग्वेद में धन की देवी मां लक्ष्मी (Maa Laxmi Puja Vidhi) की महिमा का गुणगान किया गया है। मां लक्ष्मी ...और पढ़ें

Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?
Shukrawar Ke Upay: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें ?

HighLights

  1. शुक्रवार का दिन शुक्र देव को समर्पित है।
  2. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
  3. शुक्रवार को कुबेर देव की भी उपासना की जाती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धन की देवी मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन अति प्रिय है। इस दिन साधक भक्ति भाव से मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही लक्ष्मी वैभव व्रत रखते हैं। इस व्रत को स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। लक्ष्मी वैभव व्रत करने से साधक के सुख और सौभाग्य में अपार वृद्धि होती है। साथ ही धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार के दिन पूजा के समय विशेष उपाय करने का विधान है। इन उपायों को करने से न केवल साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में व्याप्त सभी प्रकार की परेशानियों से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी मां लक्ष्मी की कृपा के भागी बनना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन (Shukrawar Ke Upay) पूजा के समय मां लक्ष्मी को ये चीजें अवश्य अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Lakshmi Puja: शुक्रवार के दिन इस आसान विधि से करें मां लक्ष्मी की पूजा, धन से भर जाएगी खाली तिजोरी

उपाय

  • अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो पूजा के समय धन की देवी को कमल का फूल अर्पित करें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अति प्रिय है। इस उपाय को करने से साधक की मनचाही मुराद पूरी होती है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन विधि-विधान से मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय मां लक्ष्मी को कौड़ी अवश्य ही अर्पित करें। इस समय मां लक्ष्मी से सुख, समृद्धि और धन में वृद्धि की कामना करें।
  • धन की देवी मां लक्ष्मी को गुलाबी रंग अति प्रिय है। इसके लिए पूजा के समय मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अवश्य अर्पित करें। आप चाहे तो मंदिर जाकर भी लक्ष्मी नारायण जी को गुलाब फूल अर्पित कर सकते हैं।
  • अगर कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत करना चाहते हैं, तो शुक्रवार को पूजा के समय मां लक्ष्मी को चावल की खीर अवश्य अर्पित करें। इस उपाय को करने से सुखों में वृद्धि होती है।
  • मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल बेहद प्रिय है। अतः पूजा के समय मां लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल अवश्य भेंट करें। इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। श्रीफल अर्पित करते समय 'ॐ ह्री श्रीं क्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्रीं महालक्ष्मी मम गृहे धनं पूरय पूरय चिंतायै दूरय दूरय स्वाहा' मंत्र का पाठ करें।

यह भी पढ़ें: नवंबर महीने में इतने दिन बजेंगी शहनाइयां, नोट करें सही डेट एवं लग्न मुहूर्त

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।