विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नया साल 2016 किस राशि के लिए कितना फलदायी

By Preeti jhaEdited By:
Published: Mon, 21 Dec 2015 11:18 AM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2015 11:47 AM (IST)

पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पर नए साल यानी वर्ष 2016 की शुरुआत होगी। ज्योतिष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पौष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि व उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र पर नए साल यानी वर्ष 2016 की शुरुआत होगी। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार इस वर्ष का मूलांक 9 है, जो ईश्वरीय अंक माना गया है। इसलिए यह साल सभी राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगा। 9 अंकों में 1 से लेकर 8 के सारे अंक समाहित हैं। इस अंक के स्वामी मंगलदेव है।

इसलिए वर्ष 2016 के सभी महीनों में मंगल ग्रह की प्रमुखता होगी। ज्योतिष व वास्तुविदों के अनुसार 9 अंक के कारण यह वर्ष शुभ संयोगों को लेकर आएगा। नए साल में बृहस्पति 10 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे। 11 अगस्त से कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। यह राशि परिवर्तन भी 2016 की महत्वपूर्ण घटना होगी। इसी तरह 29 जनवरी को राहू-केतु जैसे महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। राहू कन्या राशि को छोड़कर सिंह राशि में, वहीं केतु मीन राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। इससे सभी को पुण्यकारी लाभ मिलेगा।

9 मूलांक वालों के लिए विशेष फलदायी रहेगा वर्ष

जिन व्यक्तियों का मूलांक 9 है उन्हें इस संयोग से विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस नजरिए से देखा जाए तो मेष व वृश्चिक और मृगशिरा व चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं। लिहाजा इन राशियों व नक्षत्रों में जनमे लोगों के लिए भी यह संयोग फलदायी होगा। मूलांक अनुसार 9, 18 व 27 तारीख में जन्मे जातकों का मूलांक 9 हैं।

क्यों है 9 ईश्वरीय अंक

इसमें सभी अंक यानी 1 से लेकर 8 तक समाहित हैं। इसे पूर्ण अंक माना गया है। ग्रहों की संख्या नौ है। आदिशक्ति की आराधना नवरात्रि 9 दिनों की होती है। मां सती के अंग 9 स्थानों पर गिरे थे इसलिए मुख्य रूप से शक्तिपीठों की संख्या भी 9 है।