Move to Jagran APP

Navratri 2020 Vrat Paran: इस दिन होगा नवरात्रि का पारण, जानें समय और मुहूर्त

Navratri 2020 Vrat Paran नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज महासप्तमी है। आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां की पूजा करने से व्यक्ति को भूत प्रेत या बुरी शक्ति का भय नहीं सताता है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 08:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 03:09 PM (IST)
Navratri 2020 Vrat Paran: इस दिन होगा नवरात्रि का पारण, जानें समय और मुहूर्त

Navratri 2020 Vrat Paran: नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। आज महासप्तमी है। आज के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है। मां की पूजा करने से व्यक्ति को भूत, प्रेत या बुरी शक्ति का भय नहीं सताता है। मां दुर्गा ने असुरों के राजा रक्तबीज का संहार करने के लिए ही मां कालरात्रि को उत्पन्न किया था। इस वर्ष दो नवरात्र एक ही दिन पड़ रहे हैं। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि एक साथ पड़ रही हैं। ऐसे में लोगों में तिथियों को लेकर कुछ असमंजस देखा जा सकता है। आइए जानते हैं कि किस दिन महाष्टमी का व्रत रखा जाएगा और किस दिन मनाई जाएगी। साथ ही जानते हैं पारण का समय।

loksabha election banner

नवरात्रि का पारण समय:

इस बार अष्टमी और नवमी एक ही दिन हैं। लेकिन फिर भी लोगों को मां की आराधना के लिए 9 दिन का समय मिलेगा। अष्टमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर को होगी। इस दिन शुक्रवार है। इस दिन सुबह 06 बजकर 57 मिनट से तिथि की शुरुआत होगी। यह तिथि अगले दिन यानी 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। इस दिन शनिवार है। जो लोग पहला और आखिरी व्रत कर रहे हैं उन्हें अष्टमी का व्रत 24 अक्टूबर को रखना चाहिए। इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है।

महानवमी की बात करें तो इस तिथि की शुरुआत 24 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 58 मिनट से होगी। यह दिन शनिवार है। यह तिथि 25 अक्टूबर सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। इस दिन रविवार है। ऐसे में नवरात्रि का पारण 25 अक्टूबर को किया जाएगा। इस दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा जाता है।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.