Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव होंगे प्रसन्न

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 01:57 PM (IST)

    हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है।

    Hero Image
    Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक, महादेव होंगे प्रसन्न

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mahashivratri 2024: हिंदू अनुयायियों द्वारा महाशिवरात्रि के त्योहार को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार 08 मार्च को महाशिवरात्रि है। धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा और व्रत करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का विधिपूर्वक अभिषेक करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है और महादेव प्रसन्न होते हैं। आइए जानते हैं कि शिवलिंग का किस प्रकार से अभिषेक करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024 Vrat: महाशिवरात्रि व्रत में किन चीजों का करें सेवन? यहां जानें

    ऐसे करें शिवलिंग का अभिषेक

    • महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और दिन की शुरुआत महादेव के ध्यान से करें।
    • स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें।
    • अब मंदिर या घर में दही, दूध, शहद, घी और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग को स्नान कराएं।  
    • इसके बाद अक्षत, मोली, चंदन, बिल्वपत्र, सुपारी, पान, फल, फूल और नारियल समेत विशेष चीजें अर्पित करें।
    • अब घी का दीपक जलाकर महादेव की आरती करें और विशेष मंत्रों का जाप करें।  
    • अंत में भगवान शिव को फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं।
    • इसके पश्चात लोगों में प्रसाद का वितरण करें।  

    पूजा सामग्री

    दही, दूध, शहद, घी, जल, गंगाजल, अक्षत, मोली, चंदन, बिल्वपत्र, सुपारी, पान, फूल, फल, मिठाई आदि चीजें

    महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त

    पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारंभ 08 मार्च, 2024 को रात्रि 09 बजकर 57 मिनट से होगा और इसके अगले दिन यानी 09 मार्च, 2024 को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। ऐसे में महाशिवरात्रि व्रत 08 मार्च को किया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: शिवनवरात्रि में कोटेश्वर महादेव की होती है विशेष पूजा, जानें इससे जुड़ी अहम बातें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Pic Credit-Freepik

    comedy show banner