Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, मंगल और शनि दोष से मिलेगी निजात

    By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
    Updated: Mon, 13 Feb 2023 03:39 PM (IST)

    Mahashivratri 2023 इस साल महाशिवरात्रि पर काफी खास संयोग बन रहा है। ऐसे में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने के साथ इन चीजों को शिवलिंग में चढ़ाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और धन धान्य की बढ़ोतरी होगी

    Hero Image
    Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    नई दिल्ली, Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि श्रावण मास के अलावा फाल्गुन मास में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा करने और व्रत रखने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही हर तरह के दुखों से निजात मिल जाती है। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने के साथ शिवलिंग में कुछ चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महाशिवरात्रि पर शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें

    दुधाभिषेक करें

    भगवान शिव को जल के अलावा दूध से भी अभिषेक कर सकते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव को दूध चढ़ाने से हर तरह के रोगों से छुटकारा मिल सकता है।

    दही चढ़ाएं

    शिवलिंग में दही चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि दही चढ़ाने से भगवान शिव का स्वभाव गंभीर होता है। ऐसे में व्यक्ति के जीवन में आने वाली हर समस्या से निजात मिल जाती है।

    घी चढ़ाएं

    भगवान शिव को घी चढ़ाने से व्यक्ति की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जिससे वह क्षेत्र में सफलता पा लेता है। इसके साथ ही कुंडली से शनि की साढ़े साती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम हो जाता है।

    चावल से करें श्रृंगार

    महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का चावल से श्रृंगार करने से मंगल दोष से निजात मिलती है। इसके साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।

    तिल चढ़ाएं

    हर रोग से निजात पाने के साथ संतान प्राप्ति के लिए तिल चढ़ाना चाहिए। इसके लिए दूध में थोड़ा सा तिल मिलाकर अभिषेक करें।

    जनेऊ अर्पित करें

    महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर सफेद वस्त्र और जनेऊ अर्पित करें। ऐसा करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और लंबी आयु का वरदान मिलेगा।

    डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'